वरुण धवन और नताशा दलाल भारत से 5 हजार किलोमीटर दूर मनाएंगे अपना Honeymoon, जानिए उस देश का नाम ?

Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding Live Update: वरुण धवन आज अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी में बस अब कुछ ही घंटे बाकी है। वरुण और नताशा अलीबाग में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे। अलीबाग के जिस विला में दोनों की शादी है, वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कर्मचारियों से कहा गया है कि वो अपने स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल न करें ताकि किसी भी तरह की फोटोज या शादी से जुड़ी जानकारी लीक न हो सके।
आपको बता दें कि अलीबाग के शादी के वेन्यू पर मेहमानों की व्यवस्था की गई है। अभी तक गेस्ट्स लिस्ट पर सस्पेंस बना हुआ है। बताया जा रहा है कि लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान जैसे सितारों के साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर के शामिल होने की खबर है। खबर ये भी जा रहा है कि इस लिस्ट से बच्चन परिवार, कपूर फैमिली और गोविंदा के नाम नहीं है। वहीं बात करें अगर अलीबाग के इस आलीशान विला की तो, इसका एक दिन का किराया 4 लाख रुपए है।
विला में 25 बेडरूम है और एक बड़ा स्विमिंग पूल और गार्डन एरिया भी है। इसके अलावा ग्रीनरी भी है। एक वेबसाइट की मानें तो 'द मेंशन हाउस' का एक दिन का किराया चार से साढ़े 4 लाख रुपए है। इसमें रहना और खाना फ्री है। वरुण और नताशा की शादी 3 दिन चलेगी। जिसके चलते धवन फैमिली 12 लाख रुपए देंगे। एक रिपोर्ट की मानें तो शादी के बाद वरुण धनव और नताशा दलाल हनीमून के लिए तुर्की रवाना हो जाएंगे। भारत और तुर्की के बीच लगभग 5 हजार किलोमीटर की दूरी है। हालांकि हनीमून की जगह को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS