वरुण धवन ने शादी के लिए रेंट पर लिया शाहरुख खान का बंगला, आज होगा रस्मों का आगाज

वरुण धवन ने शादी के लिए रेंट पर लिया शाहरुख खान का बंगला, आज होगा रस्मों का आगाज
X
शादी के रस्मों के लिए वरुण धवन ने शाहरुख खान से अलीबाग वाला बंगला रेंट पर लिाया है। सूत्रों की मानें तो शाहरुख खान ने अपने बंगले को कुछ दिनों के लिए रेंट पर दिया है, ताकि वरुण धवन की शादी की रस्में आसानी से हो सके।

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी कल यानी 24 जनवरी को होने वाली है। आज से रस्में भी शुरु हो जाएंगी। शादी में शामिल होने वाले रिश्तेदार अपना कोरोना टेस्ट करवाकर अलीबाग पहुंच रहे है। शादी के रस्मों के लिए वरुण धवन ने शाहरुख खान से अलीबाग वाला बंगला रेंट पर लिाया है। सूत्रों की मानें तो शाहरुख खान ने अपने बंगले को कुछ दिनों के लिए रेंट पर दिया है, ताकि वरुण धवन की शादी की रस्में आसानी से हो सके।

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटिड है। आज से दोनों की मेंहदी और संगीत की रस्में शुरू होने वाली है। वहीं शादी का ग्रैंड सेलिब्रशन अलीबाग में किया जा रहा है। ये शादी पंजाबी रीति-रिवाजों के तहत की जाएगी। खबर है कि शादी के बाद वरुण और नताशा हनीमून के लिए तुर्की जाएंगे। आपको बता दें कि वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल की सगाई पहले ही हो चुकी है।

कौन है नताशा दलाल ?- नताशा दलाल फैशन डिजाइनर है। नताशा न्यूयॉर्क में पढ़ाई पूरी कर साल 2013 में भारत लौटीं थी। वो वरुण धवन की बचपन से ही दोस्त है। लेकिन प्यार का एहसास होने में उन्हें समय लगा। वरुण और नताशा की लव स्टोरी एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान शुरू हुई थी। उस वक्त दोनों स्कूल में पढ़ते थे। एक इंटरव्यू में वरुण ने खुलासा किया था कि नताशा ने उन्हें 3-4 बार रिजेक्ट भी किया, लेकिन आखिर में वो उनकी फीलिंग्स को समझी और उन्हें 'हां' की।

साल 2017 में दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई थीं। इन खबरों को वरुण ने महज अफवाह करार दिया। इसके बाद साल 2018-19 में शादी की खबरों ने जोर पकड़े रखा। उधर वरुण ने भी संकेत दिया कि वो दोनों जल्द ही शादी करने वाले है। साल 2021 जब आया, तो दोनों ने शादी का मन बना लिया और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है।

Tags

Next Story