#VidyutJammwal कर रहा ट्रेंड, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और बेयर ग्रिल्स के साथ इस लिस्ट में आया नाम

#VidyutJammwal कर रहा ट्रेंड, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और बेयर ग्रिल्स के साथ इस लिस्ट में आया नाम
X
सोशल मीडिया पर #VidyutJammwal काफी ट्रेंड कर रहा है। आज देश भर के लोग उनपर गर्व कर रहे है। दरअसल, विद्युत जामवाल का नाम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

ट्वीटर पर #VidyutJammwal काफी ट्रेंड कर रहा है। बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल का नाम ट्रेंड करने की वजह भी बड़ी खास है। विद्युत जामवाल ने अपने मेहनत और लगन से ऐसा काम कर दिखाया है, जो बड़े से बड़े एक्टर्स भी नहीं कर पाए। आज विद्युत का नाम उस लिस्ट में शामिल किया गया है, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin), द मेन् वर्जेस वाइल्ड के होस्ट बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) जैसे बड़े सितारों के नाम है।

विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) अपने धमाकेदार एक्शन से देश भर के लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इसी की वजह से आज उनके नाम एक नई उपलब्धि दर्ज हुई है। विद्युत ने इस कारनामे के बाद से पूरा देश उनपर नाज कर रहा है। दरअसल, विद्युत का नाम '10 पीपल यू डोंट वांट मेस विथ' की लिस्ट में शामिल किया है। इस लिस्ट में दुनिया भर के ऐसे साहसी लोगों के नाम शामिल हैं, जिनसे पंगा लेने के नाम पर हर कोई कांप जाता है।

विद्युत बॉलीवुड के ऐसे पहले एक्टर है, जिनका नाम इस प्रतिष्ठित सूची में दर्ज किया गया है। विद्युत फिल्मों में खतरनाक से खतरनाक सीन्स और स्टंट्स आसानी से कर लेते है। विद्युत जामवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मार्शल आर्ट्स में उच्च शिक्षा हासिल की है। हाल ही में विद्युत ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'एक्स-रेड बाय विद्युत' सेंगमेंट को इंट्रोड्यूस किया था। इस शो में एक्शन की दुनिया के महान लोगों के बारे में बताया था।

Tags

Next Story