अगले साल माता-पिता बनेंगे Vikrant Massey और Sheetal Thakur, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

Vikrant Massey and wife Sheetal Thakur confirm pregnancy: टीवी एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा कर दी है। दोनों अगले साल यानी 2024 में माता-पिता बनेंगे।
दरअसल, इस कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें लिखा है -हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं, जो साल 2024 में आने वाला है। वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- न्यू बिगनिंग। अपने पहले बच्चे की आने की खुशी में दोनों बेहद खुश हैं। वहीं इस कपल की पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं और उन्हें कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।
इससे पहले ही विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर के प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही थी। उनसे जुड़ी किसी सूत्र ने इस बात की पुष्टी की थी कि विक्रांत मैसी पिता बनने वाले हैं। उसके कुछ दिन बाद ही कपल ने यह खुशखबरी अपने फैंस को शेयर कर दी है।
बता दें कि इस कपल की लव स्टोरी साल 2015 में शुरू हुई थी और उन्होंने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया। इसके बाद विक्रांत और शीतल फरवरी 2022 में शादी के बंधन में बंध गए। विक्रांत मैसी ने अपनी शादी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा था - सात सालों का ये सफर आज सात जन्मों में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। शीतल और विक्रांत ..18.02.2022।
ये भी पढ़ें- अपने दिवंगत मां-पापा को याद कर भावुक हुए Kiku Sharda
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS