Viral : रोमांटिक मूड में दिखीं मलाइका, अर्जुन कपूर संग पहली बार शेयर की ये फोटो

इस वक्त अगर बॉलीवुड (Bollywood) के गलियारों में किसी कपल की चर्चा है तो वो हैं अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika arora)। दोनो को डेट करते हुए काफी लंबा वक्त हो गया है लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर कभी नहीं बोला।
26 जून को अर्जुन कपूर का जन्मदिन था और इस मौके पर पहली बार मलाइका ने अर्जुन संग तस्वीर शेयर की। इस फोटो में दोनो एक दूसरो का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। फोटो देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के रिश्ते कितने मजबूत हैं। फोटो शेयर करते हुए मलाईका ने लिखा कि Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always. उनके इस फोटो पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti chopra) ने भी कंमेट किया है। वहीं दिया मिर्जा (Diya mirza) ने अर्जुन तो बधाई दी है।
View this post on InstagramHappy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
बता दें कि अर्जुन अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने मलाईका के साथ न्यूयॉर्क गए थे। आए दोनों को साथ में पार्टी से निकलते या वैकेशन पर जाते नजर आते हैं लेकिन ऐसा पहली बार है जब मलाईका ने खुद फोटो शेयर की हो।दोनों के शादी की खबरे आए दिन मीडिया में छाए रहते हैं लेकिन दोनों ने कभी साफ तौर पर इस विषय पर बात नहीं की है। एक बात चीत में अर्जुन ने कहा था कि नहीं, मैं 33 साल का हूं। मैं शादी को लेकर जल्दबाजी में नहीं हूं। मेरी शादी ऐसा सब्जेक्ट नहीं है जिसपर मैं बात करना पसंद करूं।
उन्होंने आगे कहा था किसच कहूं तो अगर मैं शादी करने की सोच रहा होता तो लोगों को इस बारे में पता चल जाता। आज एक समय बाद कुछ भी नहीं छिपता है। वैसे भी मेरी शादी की खबरों से किसी का कोई नुकसान नहीं हो रहा है। लेकिन मैं ये भी कहना चाहूंगा कि इस बारे में जवाब देना मैं पसंद नहीं करूंगा।
वहीं दूसरी बात चीत में उन्होंने कहा था कि मैं अपने रिश्ते को नेचुरल और नॉर्मल रखना चाहता हूं क्योंकि हम कुछ गलत नहीं कर रहे हैं। इसलिए मैं नहीं चाहता कि मेरे और मलाइका के रिश्ते को लेकर कहा जाए कि वो अपने रिश्ते को छिपा रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS