मुंबई पुलिस कल्याण के लिये पांच-पांच लाख रूपये का योगदान दिया कोहली और अनुष्का ने

मुंबई पुलिस कल्याण के लिये पांच-पांच लाख रूपये का योगदान दिया कोहली और अनुष्का ने
X
मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कोरोना वायरस महामारी के बीच पुलिस कल्याण के लिये पांच-पांच लाख रूपये का योगदान दिया है।
मुंबई. मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कोरोना वायरस महामारी के बीच पुलिस कल्याण के लिये पांच-पांच लाख रूपये का योगदान दिया है।


सिंह ने अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया, ''विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मुंबई पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिये पांच-पांच लाख रूपये योगदान करने के लिये शुक्रिया। आपका योगदान कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मुंबई पुलिस की मदद करेगा। ''

इससे पहले कोहली और अनुष्का ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिये प्रधानमंत्री 'केयर्स' कोष और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया था, लेकिन इस राशि का खुलासा नहीं किया था।

Tags

Next Story