प्रेग्नेंट बीवी अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली ने सेलिब्रेट किया Birthday, तलवार से काटा केक

प्रेग्नेंट बीवी अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली ने सेलिब्रेट किया Birthday, तलवार से काटा केक
X
बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। एक वीडियो में विराट कोहली अपने बर्थडे केक को चाकू से नहीं बल्कि तलवार से काटते नजर आ रहे है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा साइड में खड़ी इस लम्हें को एन्जॉय कर रही है।

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली आज 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा नजर आई। बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। एक वीडियो में विराट कोहली अपने बर्थडे केक को चाकू से नहीं बल्कि तलवार से काटते नजर आ रहे है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा साइड में खड़ी इस लम्हें को एन्जॉय कर रही है।

वहीं बर्थडे सेलिब्रेशन का दूसरा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पार्टी में मौजूद लोगों ने उनके चेहरे और बालों पर चॉकलेट केक लगा दिया है, मानो विराट कोहली चॉकलेट से नहा गए हो। इसके अलावा, तीसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

इस वीडियो में विराट कोहली केक काटने के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को केक खिलाते है। उसके बाद अनुष्का भी उन्हें केक खिलाती है और दोनों एक-दूसरे से गले मिलते है। इस वीडियो को लोग ज्यादा पसंद कर रहे है।

इस वीडियो में क्रिकेट युजवेंद्र चहल और उनकी गर्लफ्रेंड धनश्री भी नजर आ रहे है। वीडियो से पहले विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, युजवेंद्र चहल और उनकी मंगेतर धनाश्री वर्मा की फोटो जमकर वायरल हुई थी। आपको बता दें कि विराट कोहली इन दिनों आईपीएल के चलते दुबई में है। खेल में उनका हौंसला बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी दुबई में ही है। अनुष्का अपने प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चाओं में है। दोनों के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी थी।

Tags

Next Story