World Alzheimer's Day: बॉलीवुड की ऐसे 5 फिल्में, जिनमें दिखाई गई अल्जाइमर से जुड़ी जानलेवा बीमारी

21 सितंबर को 'विश्व अल्जाइमर दिवस' (World Alzheimer's Day) मनाया जाता है। अल्जाइमर एक दिमागी बीमारी है, जिसमें धीरे-धीरे याद्दाश्त और सोचने की शक्ति कम होती जाती है। इस बीमारी में कई बार पीड़ित व्यक्ति आसान से आसान काम नहीं कर पाता। इस दिन के मौके पर चलिए आपको बताते है कुछ ऐसे बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिसमें अल्जाइमर से संबंधित बीमारी को दिखाया गया। बॉलीवुड में ज्यादातर फिल्में मनोरंजन और रोमांस को लेकर बनाई जाती है, लेकिन फिल्मों की इस बहार में कुछ ऐसे फिल्में भी है, जो गंभीर बीमारियों को लेकर बनाई जाती है, ताकि फिल्म के जरिए लोगों में जागरुकता फैले..
15 पार्क एवेन्यू (15 Park Avenue)
इस फिल्म एक्ट्रेस कोंकणा सेन 'मीठी' के मुख्य किरदार में है.. इसमें वो अल्जाइमर संबंधित सीजोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित होती है। इसमें उनकी बड़ी बहन का किरदार शाबना आजमी ने निभाया है। बड़ी बहन अंजलि यानी शबाना आजमी.. कोंकणा सेन की देखभार करती है, वहीं इसमें वहीदा रमान ने मां का किरदार निभा रही है। फिल्म में कोंकणा सेन ने बीमारी के चलते दिमाग में अपनी अलग दुनिया बनाई हुई है। फिल्म में बीमारी की बारीकियों और उससे प्रभावित परिवारों वालों की स्थिति को बताया गया है।
कासव (Kaasav)
6 अक्टूबर 2017 को कासव रिलीज हुई। इसका निर्देशन फिल्म निर्माता सुमित्रा भावे ने किया। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार भी मिल चुका है। फिल्म में आलोक राजवाड़े को कासव के रोल में है। अल्जाइमर से पीड़ित कासव अकेला रहना चाहता है। जिसके चलते वो घर से भाग जाता है। इस दौरान उसकी मुलाकात इरावर्ती हर्षे से होती है। इरावर्ती हर्षे ने फिल्म में मनोवैज्ञानिक जानकी का किरदार निभाया है। जानकी कासव का दिमागी स्थिति जानकर उसका ध्यान रखती है।
लिसन अमाया (Listen... Amaya)
लिसन...अमाया अल्जाइमर बीमारी पर आधारित है। इसमें मुख्य किरदार में फारूख शेख, दीप्ती नवल और स्वारा भास्कर है। लीला कृष्णमूर्ति (दीप्ति नवल) एक विधवा हैं और अपनी खुले विचारों वाली बेटी अमाया (स्वरा भास्कर) के साथ रहती हैं। दोनों मिलकर एक कम कॉफी शॉप चलाती हैं। लीला को अपना सच्चा साथी जैज़ (फारुख़ शेख़) में मिलता है जो फोटोग्राफर हैं। इसमें उम्र के साथ फारुख शेख में अल्जाइमर के साइन दिखने लगते है। इस फिल्म में बीमारी की स्थिति को दिखाया गया है।
पा (Paa)
ये फिल्म में अल्जाइमर से संबंधिख प्रोजेरिया बीमारी पर आधारित है। फिल्म में विद्या बालन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन बचपन में ही बूढ़ा लगने लगता है। फिल्म में पीड़ित बच्चे की संघर्ष की कहानी है।
बर्फी (Barfi)
फिल्म बर्फी में प्रियंका चोपड़ा ऑटिज्म बीमारी से पीड़ित होती है। ऑटिज्स अल्जाइमर से संबंधित बीमारी है। इस बीमारी में व्यक्ति की बातचीत करने और समझने की क्षमता कम हो जाती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS