Yo Yo Honey Singh Birthday: कुछ ऐसा रहा हिरदेश सिंह से यो यो हनी सिंह बनने का सफर, मेहनत के दम पर जीता लोगों का दिल

Yo Yo Honey Singh Birthday: यो यो हनी सिंह 15 मार्च को 37 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 15 मार्च 1983 में पंजाब के होशियापुर में हुआ था। उनका असली नाम हिरदेश सिंह है। हनी सिंह के गानों को युवा फैंस काफी पसंद करते है। हनी सिंह सिंगर बनने से पहले रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट और भांगड़ा प्रोड्यूसर रह चुके है। अपने मेहनत के दम पर आज वो मंहगे स्टार्स में गिने जाते है। हनी सिंह का 'शकल पे मत जा' से डेब्यू किया। ये गाना इतना हिट हुआ कि उन्हें अगला फिल्म 'मस्तान' में गाने के लिए 7 लाख का ऑफर दिया गया। उस समय किसी भी बॉलीवुड सिंगर को एक गाना गाने के लिए इतनी बड़ा ऑफर नहीं दिया गया था। हनी सिंह का हर एक गाना हिट होने लगा और वो सुपरस्टार बन गए।
हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) कई गाने आज भी लोगों के जुबां पर रहते है, जैसे- 'हाय मेरा दिल', 'ब्राउन रंग', 'हाई हील्स', 'ब्रेकअप पार्टी', 'ब्रिंग मी बैक', 'ब्लू आईज', 'इसे कहते हैं हिप हॉप हिप हॉप', 'देसी कलाकार', 'रानी तू मैं राजा', 'पार्टी ऑन माई माइंड', 'पंजाबियां दी बैटरी', 'लुंगी डांस', 'बॉस टाइटल ट्रेक', 'पार्टी ऑल नाईट', 'सनी सनी', 'चार बोतल वोडका', 'पार्टी विद भूतनाथ', 'अता माझी सटकली', 'बर्थडे बैश'.
View this post on InstagramBlack is black! #loca #locacomingsoon #yoyohoneysingh #yyhs
A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on
TikTok Trending Video : टिक टॉक स्टार अंकित नेगी का 'यो यो हनी सिंह' स्टाइल पर फिदा हुए लोग
हनी सिंह ने कई खिताब अपने नाम भी किए। साल 2012 में यूट्यूब के टॉप 10 ट्रेंडिंग वीडियो में उन्होंने सेंकड नंबर पर पॉजीशन हासिल की। हनी सिंह ने सिंगिंग से अलग एक्टिंग की क्षेत्र में भी हाथ अजमाया। उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'मिर्जा' थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड मिला। इसके अलावा, उन्होंने बतौर लीड एक्टर कॉमेडी फिल्म 'तू मेरा 22 मैं तेरा 22' भी की। पंजाबी फिल्मों के अलावा, हनी सिंह ने बॉलीवुड फिल्मों में भी किस्मत अजमाई और फिल्म 'द एक्सपोज' में काम किया, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हाल ही में 3 मार्च को उनका 'लोका' सांग रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS