Zeenat Aman Birthday: जीनत अमान के 10 दमदार डायलॉग्स

Zeenat Aman Birthday: जीनत अमान के 10 दमदार डायलॉग्स
X
जीनत अमान 19 नवंबर को 68 साल की हो जाएंगी। उन्होंने अपने करियर की शुरआत फिल्म में एक बेहद छोटे रोल से की। उस रोल ने उन्हें आगे का सुनहरा रास्ता दिखा दिया। उनके बर्थडे पर आईये आपको बताते है कि जीनत अमान के दस दमदार डायलॉग्स के बारे में...

पुराने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) 19 नवंबर को 68 साल की हो जाएंगी। उनका जन्म 1951 को मुंबई में हुआ। फिल्मों में आने से पहले जीनत अमान ने 1970 में मिस एशिया पैसेफिक का ताज अपने नाम किया था। जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाया और धीरे-धीरे फिल्मों का रुख किया। उनकी पहली फिल्म 'हलचल' थी, जिसमें उनका बेहद छोटा सा रोल था। उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आईये आपको बताते है कि उनके फिल्मी करियर के टॉप 10 दमदार डायलॉग्स....



'सत्यम शिवम सुंदरम' (Satyam Shivam Sundaram)- 'दिल के टूटने की आवाज नहीं होती.. मगर उससे जलजले आ जाते है, आसमान फट जाता है, दुनिया तबाह हो जाती है'



'रोटी, कपड़ा और मकान' (Roti Kapada Aur Makaan)- 'जो आदमी चोरी करके भागते हुए पकड़ा जाए... वो जिंदगी भर भागता रहता है'



'बंधन कच्चे धागों का' (Bandhan Kuchchey Dhaagon Ka)- 'दोस्त अगर दोस्ती में दोस्ती का इंटरेस्ट 100% ना ले.. तो दोस्ती नहीं रहती'



'हीरा पन्ना' (Heera Panna)- 'प्यार भगवान है, लेकिन साथ ये भी कहूंगी, कि प्यार में जो शादी ना करे... वो शैतान है'



'सत्यम शिवम सुंदरम' (Satyam Shivam Sundaram)- 'आंख जो देखे धोखा खाए... दिल जो अंधा वही राह बतलाए'



'इश्क इश्क इश्क' (Ishk Ishk Ishk)- 'अगर इच्छा में बल हो तो वो आजाद होती है... और शक्ति भी अजादी से आती है.. बंदिश से नहीं'



'आशिक हूँ बहारों का' (Aashiq Hoon Baharon Ka)- 'दौलत से भी बढ़कर कोई चीज है तो वो है प्यार.. प्यार से भी ऊंचा कुछ है और वो है आदमी का अपना उसूल'



'बंधन कच्चे धागों का' (Bandhan Kuchchey Dhaagon Ka)- 'खामोशी में उदासी अब रही कहां.. तुन्हें देख लिया फिर से तो.. सारी उदासियां खामोश हो गई है अब तो जैसे'



'रोटी, कपड़ा और मकान' (Roti Kapada Aur Makaan)- 'जो इंसान छोटी-छोटी खुशी को ढूंढता हो.. उसके सामने खुशियों का भंडार खुल जाए... तो उसे यकीन नहीं आता'



'बंधन कच्चे धागों का' (Bandhan Kuchchey Dhaagon Ka)- 'तुम्हारे प्यार का क्या सिला दूं ये नहीं मालूम... उम्र मिल सकी अगर कुछ और तो ये भी सीख लूंगी मैं तुमसे'

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story