टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, गर्लफ्रेंड के साथ ये काम करना पड़ गया भारी

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, गर्लफ्रेंड के साथ ये काम करना पड़ गया भारी
X
एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ हाल ही में पुलिस ने FIR दर्ज की है। खबर है कि दोनों कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। दोनों मुंबई के बांद्रा इलाके में घूम रहे थे। पुलिस द्वारा वजह पूछने पर दोनों के पास कोई खास जवाब नहीं था। जिसके बाद दोनों के खिलाफ कोरोना वायरस के नियमों के उल्लंघन के आरोपों में FIR दर्ज कर दी गई।

खबरों की मानें तो दोनों जिम के बाद ड्राइव के लिए निकले थे। जहां नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दिशा और टाइगर को रोक लिया। वहीं अधिकारी का कहना है कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र सरकार बता दें कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिये गए दिशानिर्देशों के मुताबिक राज्य में अभी आवश्यक दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खोलने की ही अनुमति है।

वहीं मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि वायरस से चल रहे 'वॉर' में बांद्रा की गलियों में 'मलंग' होना दो ऐक्टर्स को भारी पड़ गया, जिन पर सेक्शन 188, 34 IPC के तहत बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। हम मुंबई के लोगों से दरख्वास्त करते हैं कि वे बिना मतलब 'हीरोपंती' ना करें जिससे कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा में चूक हो सकती है।

Tags

Next Story