पंजाबी सिंगर Daler Mehndi को हाईकोर्ट ने दी राहत, 3 साल की सजा सस्पेंड

Daler Mehndi: मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) को आज पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाल ही में सिंगर को कबूतरबाजी मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई थी। 19 साल पुराने ह्यूमन ट्राफिंग केस (human trafficking case) मामले में पटियाला की निचली अदालत ने दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया था और तीन साल की सजा भी सुनाई थी। अब हाई कोर्ट ने इस सजा को सस्पेंड कर दिया है।
दलेर मेहंदी की सजा हुई माफ
दलेर मेहंदी ने हाईकोर्ट में निचली अदालत के इस फैसले को चुनौती दी थी, जिसके बाद आज गायक की तीन साल की सजा को सस्पेंड कर दिया गया है। दलेर मेहंदी के वकील ने जानकारी दी कि कोर्ट ने उनकी सजा को निलंबित कर दिया है। बता दें कि हाइकोर्ट ने पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी की अपिल को एडमिट करते हुए सजा को सस्पेंड कर दिया है।
पटियाला जेल से रिहा होंगे दलेर मेहंदी
रिपोर्ट के मुताबिक दलेर मेहंदी पटियाला की उसी जेल में है, जिसमे पंजाब के राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) सजा काट रहे हैं। हालांकि अब कोर्ट का आदेश आने के बाद उन्हें जेल से रिहा किया जाएगा। वहीं आगे की सुनवाई पंजाब हरियाण हाई कोर्ट में चलती रहेगी। दलेर मेहंदी की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने उन्हें आज यानी 15 अगस्त को बड़ी राहत दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS