कबूतरबाजी मामले में मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को हुई 2 साल की सजा, हुए गिरफ्तार

कबूतरबाजी मामले में मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को हुई 2 साल की सजा, हुए गिरफ्तार
X
पंजाब के मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पटियाला कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखा है। जज ने दलेर मेहंदी को तत्काल हिरासत में लेने का आदेश दिया। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दलेर मेहंदी को हिरासत में ले लिया।

पंजाब के मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कबूतरबाजी मामले में (Human Trafficking Case) पटियाला कोर्ट (Patiala Court) ने उनकी सजा को बरकरार रखा है। जज ने दलेर मेहंदी को तत्काल हिरासत में लेने का आदेश दिया। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दलेर मेहंदी को हिरासत में ले लिया। जी हां, मशहूर गायक को अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। 2003 के इस मामले में 15 साल बाद 2018 में ट्रायल कोर्ट ने दलेर मेहंदी को यह सजा सुनाई थी।

ट्रायल कोर्ट की सजा के फैसले को दलेर मेहंदी ने पटियाला सेशन कोर्ट में दी थी चुनौती

सिंगर दलेर मेहंदी ने 2018 में ट्रायल कोर्ट के फैसले को पटियाला की सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। साल 2018 में मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को कबूतरबाजी मामले में दोषी पाया गया था। दलेर मेहंदी को 2 हजार रुपये जुर्माने के साथ 2 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। वहीं दिलेर ने ट्रायल कोर्ट की सजा के फैसले को पटियाला सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन उनकी इस याचिका को आज खारिज कर दिया गया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बुलबुल मेहता को बरी कर दिया गया था, जबकि शमशेर सिंह और ध्यान सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि थाना सदर पटियाला की पुलिस ने गांव बलबेरा हलका सन्नूर निवासी बख्शीश सिंह की शिकायत पर वर्ष 2003 में दलेर मेहंदी, उसके भाई शमशेर सिंह, ध्यान सिंह और बुलबुल मेहता के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बख्शीश सिंह ने बताया कि दलेर मेहंदी ने विदेश भेजने के नाम पर उससे 20 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही उनके पैसे वापस किए गए। गौरतलब है कि दिलेर शो के लिए विदेश भी जाते थे। वहीं सिंगर पर आरोप है कि शो के लिए जाते समय वह अवैध तरीके से पैसे लेकर 10 लोगों को अपने साथ अमेरिका ले गए और उन्हें अपने टीम का मेम्बर बताया था। बाद में सिंगर और उनके भाई के खिलाफ 2003 में मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ।

Tags

Next Story