सबसे बैंकेबल एक्ट्रेस में से एक हैं दीपिका पादुकोण, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। फीमेल हिट मशीन के नाम से पॉपुलर एक्ट्रेस न केवल बॉलीवुड में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सबसे बिजी अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका की पहली फिल्म कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' थी, जल्द ही उन्हें वर्ष 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' में मेगास्टार शाहरुख खान के ओपोजिट सफलता मिली। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देख और वह मोस्ट पेड एक्ट्रेस बन गयी हैं।
दीपिका की नेट वर्थ
वो लगातार बॉलीवुड में एक्टिव हैं और उन्होंने एक से बढ़ एक हिट फिल्में की और ब्रांड एंडोर्स किया है। दीपिका आज की तारीख में सबसे अमीर एक्ट्रेस में से एक हैं। दीपिका पादुकोण की नेट वर्थ 30 मिलियन अमरीकी डॉलर है, वहीं इंडियन करेंसी में दीपिका 225 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। वह एक फिल्म के लिए 12-16 करोड़ रुपये चार्ज करती है। दीपिका की ज्यादातर कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है जिसके लिए वह 8 करोड़ की मोटी रकम चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स की माने तो स्पेशल अपीयरेंस के लिए भी वो करोड़ों में चार्ज करती हैं। कमाई की वजह से दीपिका ने फोर्ब्स की सेलेब लिस्ट में 2018 में दीपिका चौथे स्थान पर थीं।
लग्जरी कारों का कलेक्शन
इतनी बड़ी निवल संपत्ति और कमाई के बावजूद डोनेशन और सामाजिक कार्यों में दीपिका सबसे आगे है। एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के एक गांव को गोद भी लिया है। दीपिका ने मुंबई में अपना लग्जरी घर साल 2013 में खरीदा था जिसकी मार्किट वैल्यू करीब 16 करोड़ है। एक्ट्रेस लग्जरी गाड़ियों की शौकीन हैं और उनके कलेक्शन में मर्सडीज मेबैक 500 भी शामिल है जो करोड़ों की है। दीपिका के पास Audi A8 L, Mini Cooper Convertible और Audi Q7 जैसी शानदार कारें भी हैं।
तीन वर्षों में दीपिका की कुल संपत्ति में 40% की वृद्धि
एक्ट्रेस बैग्स और ज्वेलरी की शौक़ीन हैं। रिपोर्ट्स की माने सगाई की रिंग दो करोड़ की है। दीपिका के चाहने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है और उनका सक्सेस रेट भी बढ़ रहा है। उसके वर्तमान प्रदर्शन और कंपनी के साथ-साथ एक व्यक्ति के वार्षिक विकास को देखते हुए यह उम्मीद लगा सकते है कि आने वाले वर्षों में उनकी नेट वर्थ बढ़ती रहेगी। रिपोर्ट्स की माने तो पिछले तीन वर्षों में दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति में 40% की तेजी से वृद्धि हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS