पॉप स्टार क्रिस वू रेप के आरोप में अरेस्ट, दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म में किया था काम

चीनी-कनाडाई पॉप स्टार क्रिस वू ( Kris Wu) को बीजिंग पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में लिया है। वू बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के को-स्टार भी रह चुके हैं। वो दीपिका के साथ एक्सएक्सएक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज (XXX Return of Xander Cage) में नजर आएं थे। वू पर युवा लड़कियों को योन संबंध बनाने के लिए बहकाने का आरोप है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने एक 18 वर्षीय चीनी छात्रा ने वू पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था कि उसने उसे और 18 साल से कम उम्र की अन्य लड़कियों को उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए बहकाया था। छात्रा ने पिछले महीने चीनी मीडिया को बताया कि वू ने 17 साल की उम्र में उसे शराब पिलाकर यौन संबंध बनाने का लालच दिया था। बीजिंग पुलिस का कहना है कि उन्होंने 30 वर्षीय कनाडाई व्यक्ति को बलात्कार के संदेह पर हिरासत में लिया है, राज्य मीडिया ने उसकी पहचान चीनी मूल के पॉप गायक क्रिस वू के रूप में की है। हालांकि वू इन सभी आरोपों को खारिज कर चुके हैं।
वू से तोड़ा संबंध
इस आरोप के बाद पोर्श और बवलगारी सहित कम से कम एक दर्जन ब्रांडों ने वू के साथ संबंध तोड़ लिए थे, जिससे चीन में सोशल मीडिया पर तूफान आ गया था। चीनी राज्य मीडिया ने संकेत दिया है कि वू की सेलिब्रिटी स्थिति और विदेशी नागरिकता उनके मामले में मदद करने की संभावना नहीं है।
विदेशी नागरिकता कोई ताबिज नहीं
कम्युनिस्ट पार्टी के स्वामित्व वाले पीपुल्स डेली ने शनिवार शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, "विदेशी नागरिकता कोई ताबीज नहीं है, चाहे वह कितना भी प्रसिद्ध क्यों न हो, कोई छूट नहीं है। जो कोई भी कानून तोड़ेगा उसे कानून द्वारा दंडित किया जाएगा।"
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS