दीपिका से लेकर कैटरीना तक, बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने शादी के बाद नहीं बदला 'सरनेम'

समाज में शादी एक खास बंधन है जिससे दो आत्माएं एक साथ में बंध जाते हैं। भारतीय परंपरा के अनुसार, महिलाओं के लिए अपने पति या अपने घर के नाम के बाद अपना नाम बदलना काफी आम है। सामान्यतः लड़कियां शादी के बाद अपने पति का सरनेम लगा लेती हैं। लेकिन आज की इस 21वीं सदी में कई सेलेब्स ऐसी भी हैं जो अपने नाम को शादी के बाद भी नहीं बदलती हैं। हम बॉलीवुड की उन टॉप एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम नहीं बदला है।
ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna)
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 7 जनवरी, 2001 को शादी के बंधन में बंध गए थे। कपल की शादी को 21 साल हो चुके हैं लेकिन ट्विंकल भी उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम नहीं बदला। ट्विंकल और अक्षय बॉलीवुड की एक पॉपुलर जोड़ी हैं।
रानी मुखर्जी (Rani Mukerji)
रानी मुखर्जी एक और अभिनेत्री हैं, जो अपना बोल्ड साइड दिखाने से कभी नहीं कतराती हैं। रानी ने 21 अप्रैल, 2014 को निर्माता आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) से शादी करने के बाद अपना सरनेम नहीं बदला है। रानी ने बताया था कि वह अपने नाम से प्यार करती हैं और अपने फैन्स के लिए वह हमेशा रानी मुख़र्जी ही रहेंगी।
अनुष्का शर्मा (Anushka sharma)
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) ने 11 दिसंबर, 2017 को 'हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। 11 जनवरी, 2021 को विराट और अनुष्का ने एक बच्ची का स्वागत किया जिसे उन्होंने प्यार से वामिका नाम दिया था। उनकी शादी को पांच साल होने को है लेकिन अनुष्का ने कभी अपना नाम नहीं बदला और न ही अपने नाम के साथ अपने पति का सरनेम जोड़ा।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने 2018 में सात फेरे लिए थे। दीपिका ने शादी के बाद अपना सरनेम नही बदला है और उन्होंने कहा था कि "मैंने अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत मेहनत की है और रणवीर ने भी किया है।" एक्ट्रेस ने कहा था की सरनेम बदलने का कोई प्लान नहीं है।
कैटरीना कैफ (katrina kaif)
9 दिसंबर, 2021 को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) लगभग दो साल तक डेटिंग करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी काफी सुर्ख़ियों में रही। एक्ट्रेस ने भी शादी करने के बाद अपना सरनेम नहीं बदला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS