Dhol Bajaa गाने में Darshan Rawal रोके नहीं रूके, सॉन्ग रिलीज होते ही हुआ वायरल

Dhol Bajaa गाने में Darshan Rawal रोके नहीं रूके, सॉन्ग रिलीज होते ही हुआ वायरल
X
दर्शन रावल (Darshan Rawal ) अपने नए गानों से फैंस का दिल जीतते रहते हैं। ढोल बाजा (Dhol Baaja) गाने का इंतजार अब खत्म हो गया है। दर्शन रावल के गाने में उनके साथ एक्ट्रेस वरीना हुसैन (Warina Hussain) नजर आ रही हैं।

Dhol Bajaa Song Out Now: दर्शन रावल (Darshan Rawal ) अपने नए गानों से फैंस का दिल जीतते रहते हैं। इस बार भी उनका नया गाना रिलीज के कुछ समय बाद ही फैंस के दिलों पर राज करने लगा है। त्योहारों का सीजन बस शुरू होने वाला है और इस बीच दर्शन ने अपने गाने से फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। दर्शन रावल के फैंस ढोल बाजा (Dhol Baaja) गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब यह इंतजार खत्म हो गया है। दर्शन रावल के गाने में उनके साथ एक्ट्रेस वरीना हुसैन (Warina Hussain) नजर आ रही हैं। सॉन्ग के लिरिक्स के अलावा दोनों सुपरस्टार के डांस मूव्स भी दमदार है।

ढोल बजा गाना हुआ रिलीज

हाल ही में रिलीज हुए गाने में वरीना हुसैन और दर्शन रावल ट्रेडिशनल अवतार में जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। ढोल बजा गाने का पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इस गाने को सुनने के लिए उत्सुक हो रहे थे। फिलहाल सभी का इंतजार खत्म हो चुका है। दर्शन रावल के इस लेटेस्ट सॉन्ग को यूटयूब (YouTube) पर रिलीज कर दिया गया है।

रिलीज के बाद सॉन्ग को मिले इतने व्यूज

रिलीज के चंद मिनटों बाद ही ये गाना ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। फैंस इस गाने को बेहद प्यार दे रहे हैं। दर्शन रावल के सॉन्ग ने फैंस की आज की सुबह को स्पेशल बना दिया है। वीडियो के व्यूज की बात करें तो एक घंटे के अंदर गाने को 2 लाख से ज्यादा यूजर्स इसे देख चुके हैं। साथ ही फैंस इस गाने पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर गाने की वीडियो सुर्खियां बटौर रही है।

Tags

Next Story