'धूम' के डायरेक्टर संजय गढ़वी का 57 साल की उम्र में निधन, सैर पर जाते वक्त आया हार्ट अटैक

Sanjay Gadhvi Death: फिल्म निर्देशक संजय गढ़वी (Sanjay Gadhvi) का रविवार की सुबह निधन हो गया है। वह 57 साल के थे। संजय ने वैसे तो कई फिल्मों का निर्देशन किया है। लेकिन, उन्हें 'धूम' और 'धूम 2' के निर्देशन के बाद पहचान मिली थी। इन फिल्मों में ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्में उनके करियर की बड़ी सफल फिल्मों में से थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय गढ़वी सुबह लोखंडवाला बैकरोड में सैर करने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक से उनके सीने में दर्द उठा और वह पसीने से भीग गए। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। इस घटना के बाद से बॉलीवुड में शौक की लहर दौड़ गई है। कहा जा रहा है कि शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
फिल्म 'तेरे लिए' से किया था निर्देशन में डेब्यू
फिल्म निर्देशक संजय गढ़वी ने 2000 में 'तेरे लिए' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। पहले इस फिल्म का नाम 'तू ही बता' रखा गया था। इसमें अर्जुन रामपाल और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, कम बजट के कारण फिल्म रूक गई थी। उन्होंने पहली बार तब ध्यान आकर्षित किया जब उन्होंने 2004 में एक्शन थ्रिलर 'धूम' का निर्देशन किया था। इसके अलावा उन्होंने 'मेरे यार की शादी है' और इमरान खान की फिल्म 'किडनैप' का भी निर्देशन किया था। उन्होंने 2012 में 'अजब गजब लव' और 2020 में 'ऑपरेशन परिंदे' का भी निर्देशन किया है।
ये भी पढ़ें- Vinod Thomas Death: मलयालम एक्टर विनोद थॉमस का 45 की उम्र में निधन
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS