Bigg Boss 15 : ये हैं बिग बॉस की अब तक की Female Winners, जानें किसके पास है ज्यादा काम

Bigg Boss 15 : ये हैं बिग बॉस की अब तक की Female Winners, जानें किसके पास है ज्यादा काम
X
बिग बॉस का सीजन 17 रविवार यानी 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। हालांकि, अब तक बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं हुई है। जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां सभी महिला बिग बॉस विजेताओं के बारे में बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आज कल बिग बॉस विनर रह चुकी एक्ट्रेस क्या कर रही हैं।

Bigg Boss 17 : बिग बॉस का सीजन 17 रविवार यानी 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। हालांकि, अब तक बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं हुई है। जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां सभी महिला बिग बॉस विजेताओं के बारे में बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आज कल बिग बॉस विनर रह चुकी एक्ट्रेस क्या कर रही हैं।

1- तेजस्वी प्रकाश (Bigg Boss 15 winner)

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 का खिताब जीता था। इसके बाद वह एकता कपूर के टीवी शो 'नागिन 6' में नजर आई थी। कहा जा रहा है कि तेजस्वी 'झलक दिखला जा' के नए सीजन में नजर आ सकती हैं।

2- रुबीना दिलैक दिलैक (Bigg Boss 14 winner)

रुबीना दिलैक दिलैक बिग बॉस के 14 वें (Bigg Boss 14) सीजन की विनर रह चुकी हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने कोई प्रोजेक्ट भी किया था। बीग बॉस का जीतने के बाद वह टीवी शो 'शक्ति' में नजर आई थीं।

3- दीपिका कक्कड़ (Bigg Boss 12 winner)

दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। वह आखिरी बार टीवी शो 'कहां हम कहां तुम' और 'ससुराल सिमर का 2' में नजर आई थी। उन्होंने बिग बॉस 12 का खिताब जीता था।

4- शिल्पा शिंदे (Bigg Boss 11 winner)

शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद वह 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान', 'झलक दिखला जा 10' और 'मैडम सर' टीवी शो में नजर आई थी।

5-गौहर खान (Bigg Boss 7 winner)

गौहर खान भी इस साल मां बनी हैं, इसके बाद ही वह काम पर लौट आई हैं। गौहर खान ने कई टीवी शो, फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और वेब शो में काम किया है।

6-उर्वशी ढोलकिया (Bigg Boss 6 winner)

उर्वशी ढोलकिया को उनके 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका के किरदार के लिए जाना जाता है। वह बिग बॉस 6 की विनर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पुष्पा इम्पॉसिबल में नजर आईं थी। शो में उन्होंने देवी सिंह शेखावत का किरदार निभाया था। वह एकता कपूर की 'नागिन' में भी नजर आई थी।

7- जूही परमार ने (Bigg Boss 5 winner)

हाल ही में जूही परमार ने वेब प्लेटफॉर्म पर 90 के दशक पर आधारित एक दिल छू लेने वाला शो किया है और इसे खूब प्यार मिल रहा है। उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए एक पुरस्कार भी जीता है। यह अवॉर्ड को उन्होंने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने दिया था।

8- श्वेता तिवारी (Bigg Boss 4 winner)

श्वेता तिवारी के पास इन दिनों काफी प्रोजेक्ट हैं। वह रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में 'कसौटी जिंदगी के' टीवी शो के सह-कलाकार रोनित रॉय के साथ भी एक प्रोजेक्ट किया था। श्वेता तिवारी बिग बॉस 4 की विनर रह चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' का प्रोमो देखकर भड़के लोग

Tags

Next Story