Divya Agarwal सगाई के बाद मंगेतर संग आई नजर, बताया कब करेंगी शादी

Divya Agarwal सगाई के बाद मंगेतर संग आई नजर, बताया कब करेंगी शादी
X
दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर के साथ हाल ही में सगाई की थी। इसेक बाद अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वो कब शादी करने वाली हैं।

Divya Agarwal Marriage Date: बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) अब तक अपनी सगाई को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई थी। हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन वाले दिन बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली। इसके बाद हर किसी के मन में सवाल आ रहा है कि दिव्या शादी कब करने वाली हैं। शादियों के सीजन में यह सवाल लाजमी भी है कि कही एक्ट्रेस सीक्रेट ढंग से इसी साल दिसंबर महीने में शादी के बंधन में बंधने वाली हो। इस बीच दिव्या ने फैंस के मन में उठ रहे तमाम सवालों को जवाब दे दिया है।

दिव्या अग्रवाल ने फ्लॉन्ट की सगाई की रिंग

दिव्या अग्रवाल हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर (Apoorva Padgaonkar) के साथ स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो कब शादी करने वाली हैं। गौरतलब है कि दिव्या और अपूर्व ने अचानक सगाई की थी। इसके बाद हर कोई हैरान हो गया था। उनकी सगाई के बाद ही पता चला था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब टीवी एक्ट्रेस ने बताया कि वो अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाली है। हाल ही में दिव्या ने पैपराजी के सामने अपनी प्रपोजल रिंग को फ्लॉन्ट भी किया था।

दिव्या अग्रवाल अगले साल करेंगी शादी

दिव्या के जवाब से उनके मंगेतर अपूर्व पडगांवकर भी खुश नजर आ रहे थे। दिव्या के अगले साल शादी करने की बात पर अपूर्व ने हंसते हुए हामी भरी। खैर इस बात का खुलासा तो हो गया कि दोनों अगले साल यानी साल 2023 में शादी करेंगे। फिलहाल एग्जेट डेट के बारे में तो कपल ने भी नहीं सोचा है। ऐसे में बिल्कुल सही डेट की जानकारी लेने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। हालांकि, दोनों के चेहरे पर सगाई करने की खुशी साफ नजर आ रही हैं।


Tags

Next Story