Dunki First Song Out: शाहरुख की डंकी का पहला Lutt Putt Gaya गाना रिलीज, तापसी के प्यार डूबे दिखे Shah Rukh

Dunki First Song Out: शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' के रिलीज के बाद अब 'डंकी' फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'डंकी' इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है, लेकिन लोगों के बीच इसका क्रेज अभी से देखा जा रहा है। इस बीच 'डंकी' फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में इस फिल्म के पहला गाना 'लुट-पुट गया' फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने के रिलीज होने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और अधिक एक्साइटेड हो गए हैं।
शाहरुख खान और तापसी पन्नू की 'डंकी' के पहले गाने धमाकेदार डांस देखने को मिला है। ये एक रोमांटिक गाना है, जिसमें तापसी पन्नू शाहरुख खान का हाथ थामे हुए हैं और शाहरुख गाने में अपनी ख्वाबों की दुनिया में खुशी के मारे भांगड़ा कर रहे होते हैं। 'डंकी' फिल्म का ये गाना पंजाबी और हिंदी मिक्स है। इसमें शाहरुख खान का खुशमिजाज और शानदार डांस सबका दिल जीत रहा है।
Shahrukh ho aur romance na ho? Hope you all like this creation of @ipritamofficial @arijitsingh, @swanandkirkire, #IPSingh and @Acharya1Ganesh.#DunkiDrop2 - #LuttPuttGaya song out now - https://t.co/kmzRLiwsrd#Dunki releasing worldwide in cinemas on 21st December, 2023. pic.twitter.com/dpyinq5jFa
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) November 22, 2023
'डंकी' फिल्म का 'लुट पुट गया' आते ही सोशल मीडिया पर भी छा गया है। यह गाना शाहरुख खान के रोल 'हार्डी' के उस अध्याय को खोलता है जब वह 'मनु' यानी तापसी के प्यार में पड़ जाते हैं। गाने में आप देखेंगे कि कैसे मनु के लिए उसकी भावनाएं उसे एक होपलेस रोमांटिक में बदल देता है। इस गाने को प्रीतम द्वारा कंपोज किया गया है और इसे अरिजीत सिंह ने अपनी दिल छू लेने वाली आवाज दी है। इसके अलावा इस गाने के लिरिक्स स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह ने लिखे हैं।
बता दें कि शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डंकी' का टीजर ड्रॉप 1, 2 नवंबर को किंग खान के बर्थडे वाले दिन रिलीज किया गया था। उसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS