Fact Check: एकता कपूर और उनकी मां के अरेस्ट वारेंट की खबर पर वकील ने किया दावा, जानें सच

Fact Check: एकता कपूर और उनकी मां के अरेस्ट वारेंट की खबर पर वकील ने किया दावा, जानें सच
X
एकता कपूर इन दिनों अरेस्ट वारेंट जारी होने की खबरों की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब इस पूरे मामले में उनके वकील का बयान सामने आया है। रिपोर्ट में पढ़ें आखिर क्या है इस पूरे मामले की सच्चाई...

Ekta kapoor Arrest Warrant Fact Check: फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) को लेकर हाल ही में खबरे आई थी कि उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारेंट जारी किया गया है। बिहार की बेगसूराय कोर्ट ने एकता और उनकी मां शोभा कपूर के लिए अरेस्ट वारेंट जारी किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि फिल्ममेकर और टीवी इंडस्ट्री की सीरियल मेकर एकता ने अपनी वेब सीरिज XXX सीजन 2 में सैनिकों का अपमान किया। जिसके कारण उनके खिलाफ कारवाई की गई है। हालांकि अब इस पूरे मामले में एक्ता कपूर के वकील का बयान सामने आया है।

वकील ने गिरफ्तारी वारेंट को बताया झूठा

एक्ता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर पर लगाए गए आरोपो को गलत बताते हुए उनके वकील ने कहा कि हाल ही में समाचारों में खबर सामने आई थी कि एकता और शोभा के खिलाफ बिहार की बेगसूराय कोर्ट ने गिरफ्तारी वारेंट जारी किया है। लेकिन इन तमाम खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ऐसा लगता है कि यह बयान शिकायत दर्ज करने वाले वकील ने दिया है। उनका कहना है कि एकता कपूर को कोई अरेस्ट वारेंट नहीं मिला है।

यहां पढ़ें: वेब सीरिज पर खड़े हुए विवाद पर एक्ता कपूर का क्या है कहना

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला एक्ता कपूर की वेब सीरिज ट्रिपल एक्स सीजन 2 से जुड़ा है। इसकी कहानी में सैनिकों की पत्नियों को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं। इसी वजह से पूर्व सैनिक शंभू कुमार ने 6 जून 2020 को बिहार के कोर्ट में यह मामला दर्ज करवाया था। उनका कहना था कि सैनिक देश के लिए सेवा करते हैं। इसलिए उन्हें सम्मान की नजरों से देखा जाना चाहिए। हालांकि एकता कपूर की वेब सीरिज में इसका उल्टा किया गया है।

Tags

Next Story