Elvish Yadav ने दिया मेनका गांधी को जवाब, बोले- जिस हिसाब से इल्जाम लगाया है, माफी भी...

Entertainment News: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2 Winner) विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) विवादों में है। उन पर नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एल्विश यादव पर यह मुकदमा मेनका गांधी की संस्था ने दर्ज कराया है। वहीं भाजपा सांसद मेनका गांधी भी एल्विश यादव को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रही है। इसी बीच यूट्यूबर एल्विश यादव ने मेनका गांधी को जवाब दिया है।
दरअसल, एल्विश यादव पर जहरीले सांपों की तस्करी और रेव पार्टी आयोजित करवाने के गंभीर लगे है। इसको लेकर एल्विश समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यूपी पुलिस भले ही एल्विश यादव को पकड़ने के लिए छापेमारी करने का दावा कर रही हो। लेकिन, एल्विश सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वह लगातार इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने भाजपा सांसद मेनका गांधी को भी जवाब दिया है। इसको लेकर एल्विश यादव ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने एक खबर की क्लिप को शेयर करते हुए लिखा - ऐसे लोगों को ऐसे पोस्ट पर बैठे देखकर हैरान हूं।' जिस हिसाब से इल्ज़ाम लगाया है मैडम ने हमसे हिसाब की माफी भी तैयार रखें। इसके अलावा एल्विश यादव ने एक ट्वीट और किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- ''इस्कॉन पे इल्ज़ाम लगा दो...मुझ पे लगा दो.. ऐसे मिलती है टिकट लोकसभा की?।
एल्विश यादव पर कई दिनों से थी मेनका गांधी की नजर
मेनका गांधी ने कहा कि एल्विश पर उनकी संस्था की नजर बहुत दिनों से थी, क्योंकि जो ये फोटो और वीडियो शेयर करता है, उसमें अक्सर वो सांप पहनता है। ये सारे के सारे सांप रखने के लिए सात साल की सजा है और यह संगीन जुर्म माना जाता है। इसके बाद उनकी संस्था को पता चला कि यह सांपों का जहर गुड़गांव और नोएडा में होने वाली पार्टियों में सप्लाई करता है। जिसके बाद संस्था के सदस्यों ने एल्विश से संपर्क किया और उसके लोगों से कहा कि हम पार्टी करना चाहते हैं। जब उसकी टीम के सदस्य पहुंचे तो उनके पास सांप और सांप का जहर था।
BJP minister Maneka Gandhi says that Elvish Yadav should be arrested immediately. pic.twitter.com/a36XleVBth
— Shantanu (@shaandelhite) November 3, 2023
ये भी पढ़ें- Elvish Yadav ने ड्रग्स केस को लेकर शाहरुख के बेटे आर्यन खान को किया था रोस्ट
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS