शादी के बाद पहली बार मैचिंग कलर में ट्विनिंग करते दिखे फरहान और शिबानी, लव बर्ड्स ने पैपराजी का कराया मुंह मीठा

बॉलीवुड में शादी का माहौल लगातार जारी है। पिछले कुछ समय से कई सेलेब्स अपने नए जिन्दगी की शुरुआत कर चुके हैं। इस बीच फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) भी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं शादी के बाद पहली बार न्यूलीवेड कपल को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों का लुक काफी रॉयल था और उन्होंने काफी डिग्निटी के साथ पैपराजी के साथ रियेक्ट किया।
इस दौरान जहां फरहान ने लाइट पिंक कलर का सिल्क का कुर्ता और जैकेट पहना था, वहीं शिबानी मैचिंग पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने डायमंड ज्वैलरी के साथ साड़ी को एक्सेसराइज किया था। इस दौरान लाइट मेकअप और मेसी हेयर बन में शिवानी कहर ढा रही थी। दोनों काफी खुश नजर आए।
फोटो सेशन के बाद कपल को शादी की मिठाई बांटते भी देखा गया। उन्होंने वह मौजूद पैपराजी का मुंह मीठा किया। गौरतलब है कि फरहान ने शनिवार को खंडाला में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक निजी समारोह में शिबानी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। चार साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद आखिरकार दोनों ने शादी कर ली।
शादी के दिन फरहान ने काले रंग का सूट पहना था, जबकि दांडेकर रेड एंड बेज कलर के गाउन में नजर आई। शादी में अभिनेता ऋतिक रोशन, साकिब सलीम, रिया चक्रवर्ती, फिल्म निर्माता फराह खान, फरहान की बहन जोया अख्तर, संगीतकार शंकर महादेवन, एहसान नूरानी और लॉय मेंडोंसा सहित इंडस्ट्री से फरहान और दांडेकर के दोस्त शामिल हुए। फरहान की ये दूसरी शादी है। इससे पहले अभिनेता और निर्देशक की शादी पहले अधुना भबानी से हुई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS