फातिमा सना शेख की मैक्सी ड्रेस से लें इंस्पिरेशन, कुल लगेगी समर लुक

फातिमा सना शेख की मैक्सी ड्रेस से लें इंस्पिरेशन, कुल लगेगी समर लुक
X
Fatima Sana Shaikh: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अपनी ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी उनका समर फैशन स्टाइल चर्चा में आ गया है।

Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) का नाम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं, जो अपने फैशन सेंस (Fatima Sana Shaikh Fashion Style) के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर (NMACC) में आयोजित इवेंट में एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला था। ‘ब्रॉडवे म्यूजिकल द साउंड ऑफ म्यूजिक' के लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस को एक ब्रीजी कैजुअल आउटफिट में देखा गया था। एक्ट्रेस की इस मैक्सी ड्रेस की प्रशंसकों ने खूब तारीफ भी की। खैर, आज बात फातिमा सना के समर स्पेशल आउटफिट की कर रहे हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

येलो कलर को समर सीजन के लिए बेस्ट कलर माना जाता है। इतना ही नहीं, लोग पीले रंग को गर्मियों के सीजन का ही कलर मानते हैं। वैसे तो फातिमा सना पर सभी कलर की आउटफिट खूबसूरत लगती हैं। लेकिन, येलो कलर की आउटफिट उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा देती है। नीचे आप एक्ट्रेस के कुछ प्यारे येलो लुक की आउटफिट की फोटोज देख सकते हैं।

फातिमा सना की ये लुक भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसमें उनकी हाफ स्लीव ड्रेस के साथ एक डिजाइनर जैकेट कैरी की है। एक्ट्रेस के व्हाइट जूते उनकी लुक को और ज्यादा खास बना देते हैं। उन्होंने अपनी लुक के लिए नो मेकअप लुक का ऑप्शन चुना था।

सिंपल येलो आउटफिट लुक के अलावा फातिमा के ग्लैमरस अवतार भी तारीफ के लायक है। एक्ट्रेस के इस फोटोशूट ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया था। उनकी ये स्लीवलेस ड्रेस देखने में बेहद खूबसूरत लग रही है। इस ड्रेस में एक्ट्रेस की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है। आप भी उनकी इस तरह की ड्रेस को ट्राई कर सकते हैं।

इस लुक की बात करें तो फातिमा आइवरी को-ऑर्ड सेट में परफेक्ट एथनिक फैशन स्टेटमेंट देती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने फ्लावर एम्ब्रॉयडरी वाला कोर्सेट टॉप और साटन स्कर्ट पहना हुआ था। फातिमा ने गोल्डन पट्टी के साथ एक नेट दुपट्टा भी कैरी किया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को ट्रांसपेरेंट हील्स और पिंक ग्लैम मेकअप के साथ पूरा किया था। इस ड्रेस में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखने लायक लग रही थी।

फातिमा सना का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंंट को लेकर बात करें तो फातिमा सना शेख इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘सैम बहादुर' पर काम कर रही हैं।

Tags

Next Story