Tiger 3 Song: 'टाइगर 3' का पहला गाना रिलीज, सलमान-कटरीना की जबरदस्त केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

Tiger 3 Song Release: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'टाइगर 3' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। सलमान और कटरीना की शानदार केमिस्ट्री को देखने के लिए प्रशंसक बेसब्री से नए गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और 'टाइगर 3' का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' रिलीज हो गया है। इस गाने में सलमान और कटरीना दोनों को अद्भुत डांस मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है।
फैंस खूब कर रहे हैं तारीफ
इन दोनों स्टारों की सिजलिंग केमेस्ट्री ने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है। गाने में सलमान खान और कटरीना कैफ पूरे स्वैग में दिख रहे हैं। इस गाने को सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी शानदार आवाज दी है। फैंस सिंगर की आवाज की भी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। इस फिल्म में इमरान हाशमी खलनायक के किरदार में नजर आएंगे।
दिवाली पर रिलीज होगी टाइगर 3
बता दें कि 'टाइगर 3' इस साल दिवाली के मौके पर 12 नवंबर, 2023 को रिलीज होगी। इस साल दिवाली रविवार को पड़ने के कारण 'टाइगर 3' दशकों बाद रविवार को रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सलमान खान की टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रहेगी। फिल्म में सलमान और कटरीना छह साल के बाद एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' की भूमिका में वापसी कर रहे हैं।
'टाइगर 3' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' भी शामिल हैं। यह भी बताया गया है कि शाहरुख खान 'टाइगर 3' में 'पठान' की अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे और दोनों सुपरस्टारों के दृश्यों के लिए एक विशाल सेट बनाया गया था।
ये भी पढ़ें:- Mumbai Fire: मुंबई के कांदिवली की एक इमारत में लगी भीषण आग, झुलसने से 2 की मौत 3 जख्मी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS