Birthday Special: लग्जरी लाइफ जीते हैं अर्जुन कपूर, जानिए नेट वर्थ और एक्टर से जुड़ी अनसुनी बातें

Birthday Special: लग्जरी लाइफ जीते हैं अर्जुन कपूर, जानिए नेट वर्थ और एक्टर से जुड़ी अनसुनी बातें
X
कभी कभी कुछ सेलेब्स ऐसे भी होते हैं जो अपनी फिल्मों की बजाए पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। कुछ ऐसे ही हैं बोनी कपूर (Boney Kapoor) और दिवंगत मोना शौरी कपूर (Mona Shourie Kapoor) के स्टार बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जो फिलहाल डांसिंग और फिटनेस दीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं। एक्टर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

कभी कभी कुछ सेलेब्स ऐसे भी होते हैं जो अपनी फिल्मों की बजाए पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। कुछ ऐसे ही हैं बोनी कपूर (Boney Kapoor) और दिवंगत मोना शौरी कपूर (Mona Shourie Kapoor) के स्टार बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जो फिलहाल डांसिंग और फिटनेस दीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं। एक्टर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। देश में ऐसे बहुत कम एक्टर है जिनकी इतनी तगड़ी फैन फॉलोविंग है जितना कि अर्जुन कपूर। अपनी प्रत्येक फिल्म के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाने के साथ, अर्जुन अब दुनिया भर में मोस्ट पेड अभिनेताओं की लिस्ट में हैं।

इस फिल्म ने की सबसे अधिक कमाई

अर्जुन कपूर एक फिल्म अभिनेता और मॉडल हैं। अर्जुन कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में की थी और आज वह दुनियाभर में डिमांडेड एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपनी फिल्म "इश्कजादे" से पॉपुलैरिटी हासिल की। वर्ष 2016 में, उनकी फिल्म '2 स्टेट्स' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई, जिसने लगभग 171 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

नेट वर्थ और कार कलेक्शन

अर्जुन कपूर की कुल संपत्ति लगभग 10 मिलियन अमरीकी डॉलर है जो इंडियन करेंसी में लगभग 74 करोड़ है। अर्जुन प्रति फिल्म लगभग 5-7 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, निवेश और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। वहीं एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 1 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं। अर्जुन कपूर ज्यादातर सेलेब्रिटीज की तरह अर्जुन भी मुंबई के एक आलीशान घर में रहते हैं। अर्जुन कपूर के पास कारों का काफी अच्छा कलेक्शन है। वह मर्सिडीज ML350, ऑडी क्यू5, होंडा सीआरवी ब्रांड जैसी कारों के मालिक हैं।

इस फिल्म ने की सबसे अधिक कमाई

अर्जुन 14 साल की उम्र में निर्देशक बनने की इच्छा रखते थे। अभिनेता बनने से पहले उन्होंने कल हो ना हो, नो एंट्री, वांटेड, मिलेंगे मिलेंगे और कई अन्य फिल्मों के लिए सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। अर्जुन ने अनुराग बसु की 'लाइफ इन ए मेट्रो 2' को रिजेक्ट कर दिया था। एक्टर अफवाहों पर ध्यान नहीं देते हैं और वह अक्सर ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब भी देते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सुशांत सिंह राजपूत की जगह अर्जुन कपूर को हाफ गर्लफ्रेंड ऑफर किया गया था। अर्जुन कपूर के मुताबिक हाउस हसबैंड होने में कुछ भी गलत नहीं है।

Tags

Next Story