कभी भारती सिंह को मारना चाहते थे पेरेंट्स, दिलचस्प है कॉमेडियन की फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी

मौजूदा समय में टीवी की 'लाफ्टर क्वीन' कॉमेडियन और एक्ट्रेस भारती सिंह (Bharti Singh) आज अपना जन्मदिन (Bharti Singh Birthday) मना रही हैं। पंजाब के अमृतसर में जन्मी भारती ने अपना बचपन बेहद गरीबी में बिताया है लेकिन आज कॉमेडियन की करोड़ों में नेट वर्थ (Bharti Singh Net Worth) है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि भारती सिंह के पेरेंट्स गरीबी की वजह से उन्हें गर्भ में ही मारने का फैसला किया था। इतना ही नहीं जब भारती सिंह ने कॉमेडियन बनने का फैसला किया तो उनकी फैमिली ने भी उन्हें बॉयकॉट कर दिया।
गरीबी के कारण भारती को बचपन से ही काम करना पड़ा
भारती सिंह हमेशा अपने फैन्स को एंटरटेन करती हैं और 'लाफ्टर क्वीन' के तौर पर टीवी की दुनिया पर राज कर रही हैं। भारती का बचपन घोर गरीबी में बीता और वहकाफी मुश्किलों का सामना कर आज यहां तक पहुंची है। जब भारती दो साल की थी तो उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। भारती तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। हालांकि गरीबी के कारण भारती को बचपन से ही काम करना पड़ा। अपने पिता की मृत्यु के बाद, भारती की मां ने अन्य लोगों के घरों में काम कर अपने बच्चों की परवरिश की।
मेरे जैसा बचपन किसी का नहीं होना चाहिए
एक इंटरव्यू में भारती ने खुद कहा था कि मेरे जैसा बचपन किसी का नहीं होना चाहिए। जब भारती की मां दूसरे लोगों के घर खाना बनाने जाती थी तो कभी-कभी भारती भी साथ में जाती थी। उस समय भर्ती किचन और उसमें रखी चीजों को देखकर वह सोचती थी कि क्या हमारा घर कभी ऐसा होगा। भारती की मां ने उन्हें और उनके भाई-बहनों को कड़ी मेहनत करना सिखाया। इसलिए भारती आज इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और लगन से पहुंची हैं। भारती की मेहनत रंग लाई और आज वह 'लाफ्टर क्वीन' के तौर पर टीवी की दुनिया पर राज कर रही हैं।
रिश्तेदारों ने हमारा बायकॉट कर दिया
भारती सिंह ने इस बारे में खुद कहा था कि "मुझे एक रियलिटी शो के लिए चुना गया था और मैं मुंबई आने के लिए तैयार थी। हालांकि वहां के रिश्तेदारों ने हमारा बायकॉट कर दिया। उनके अनुसार मेरे पिता नहीं हैं इसलिए मैं ये काम कर रही हूं। भारती को बचपन से ही भारी उपेक्षा का सामना करना पड़ा था। हालांकि उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर आज मनोरंजन की दुनिया में एक अलग जगह बना ली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS