बर्थ डे को लेकर नेहा कक्कड़ है काफी एक्साइटेड, फैंस करने लगे एडवांस में विश

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) 6 जून को अपना बर्थ डे सेलीब्रेट करती हैं। सेल्फी क्वीन नेहा के लाखो- करोड़ो चाहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर नेहा काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा का हर पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो जाता हैं। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले नेहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया हैं।
नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज़ में नेहा ने बेबी पिंक कलर का ब्लेजर पहना हुआ हैं जिसमें वह बेहद क्यूट दिख रही हैं।
नेहा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक लंबा कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में नेहा लिखती हैं, 'कल 6 जून को मेरा बर्थ डे है! और मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं, असल में मै हमेशा ही एक्साइटेड रहती हूं। आपको पता है मैं जिंदगी के हर एक पल को जीती और एंजॉय करती हूं, हर छोटी चीजो में मै खुशियां ढ़ूंढ़ ही लेती हूं। क्योंकि किसे पता जिंदगी आगे क्या मोड़ ले ले, फ्यूचर में क्या होना है किसे पता। आज हो अच्छे से जी लो.. कल का क्या पता? हम एक बार ही जीते हैं, तो खुश रहो जैसे भी रह सकते हो। अपने आप पर इतना कठोर मत बनो !! खुश रहो, खुशियाँ फैलाओ।'
नेहा के इस पोस्ट पर उनके फैंस के अलावा सेलेब्स भी उन्हे एडवांस बर्थ डे विश करने लगे। उनके एक फैन ने लिखा "मेरी फेवरेट सिंगर को एडवांस में हैप्पी बर्थडे"। एक यूजर ने लिखा है, 'नेहा मैम आप जियो हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार। एक अन्य फैन ने लिखा पार्टी तो बनती है।' तो वहीं एक और यूजर ने लिखा है, "और हमने आपको सरप्राइज देने के लिए बहुत कुछ प्लान किया है। उम्मीद करता हूं कि आप देखेंगी" हमेशा की तरह नेहा के फैंस उनकी फोटोज पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। नेहा के इस पोस्ट को 1 मिलीयन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। आपको बता दें कि नेहा ने अपने बर्थ डे की तैयारी काफी पहले से शुरु कर दी थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS