SRK के जन्मदिन को फैंस ने बनाया बेहद खास, जानें कैसे सेलिब्रेट करेंगे किंग खान अपना बर्थडे

Happy Birthday Shah Rukh Khan: फिल्म इंडस्ट्री में किंग खान के नाम से पॉपुलर अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग की बदौलत सभी के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। बर्थडे के खास मौके को शाहरुख के फैंस ने बेहद स्पेशल बना दिया। हर कोई जानना चाहता है कि शाहरुख अपना जन्मदिन कैसे सेलिब्रेट करने वाले हैं।
शाहरुख सेलिब्रेट कर रहे अपना जन्मदिन
शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री के ही नहीं फैंस के दिलों के भी बादशाह है। 2 अक्टूबर का दिन सिर्फ शाहरुख के लिए ही नहीं उनके फैंस के लिए भी काफी स्पेशल है। देश-विदेश के तमाम फैंस शाहरुख को जन्मदिन की बधाइयां सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार दे रहे हैं। इन सबके बीच सभी की निगाहें शाहरुख के फैंस पर टिक गई, जब मन्नत के बाहर हजारों की संख्या में फैंस उनको बर्थडे विश करने के लिए पहुंच गए।
कैसे मनाएंगे एक्टर अपना जन्मदिन
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख की खास बात है कि वो अपने बर्थडे को सिंपल और सादगी के साथ मनाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार भी एक्टर हमेशा की तरह अपने फैंस से मिलेंगे। ताज होटल में शाहरुख अपने फैंस और मीडिया से मुलाकात करने के साथ ही केक भी काटने वाले हैं। इसके अलावा शाहरुख अपने फैंस का शुक्रिया करेंगे, जो उनका साथ हर मुश्किल समय में देते हैं। इस बार भी वो अपना बर्थडे धूम धाम से मनाने वाले हैं।
मन्नत के बाहर पहुंचे शाहरुख के फैंस
फैंस के दिलों पर राज करने वाले SRK के हर जन्मदिन पर मन्नत के बाहर भारी तादाद में लोग पहुंचते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ जब उनके फैंस भारी तादाद में उनकी एक झलक पाने के लिए आधी रात को पहुंचे हैं तो शाहरुख ने भी छत पर चढ़कर फैंस की इच्छा को पूरा किया। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का शुक्रिया अदा किया। शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर बस इतना ही कहेंगे कि बॉलीवुड में आज भी शाहरुख को कोई टक्कर नहीं दे पाया है और उनका क्रेज कभी फैंस के बीच खत्म भी नहीं होने वाल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS