PHOTOS: हरियाणा की ये पांच एक्ट्रेस खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं पर पड़ती भारी, हटाए नहीं हटेगी नजर

PHOTOS: हरियाणा की ये पांच एक्ट्रेस खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं पर पड़ती भारी, हटाए नहीं हटेगी नजर
X
हरियाणा की कुछ ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात देती है। आप भी देखिए हरियाणवी हसीनाओं की फोटोज।

Haryanvi Top 5 Actress: आपने अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस (Bollywood actresses) की खूबसूरती के चर्चे खूब सुने होंगे।मगर क्या आप इस बात से वाकिफ है कि हरियाणा की कुछ हसीनाएं ऐसी है, जो ब्यूटी और फैंस फॉलोइंग के मामले में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ती हैं। यदि आप नहीं जानते हैं तो इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद आप भली भांती तमाम एक्ट्रेस से परिचित हो जाएंगे। आइए निकल पड़ते है हरियाणवी सिनेमा (Haryanvi cinema) की एक्ट्रेस से जुड़ी एक छोटी सी सैर पर।

सपना चौधरी (Sapna Choudhary)


हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नाम तो हरियाणवी गानों (Haryanvi songs) में सबसे पहले लिया जाता है। स्टेज डांसर से म्यूजिक वीडियो में काम करने तक का सफर सपना ने तय किया है। इस दौरान तमाम उतार-चढ़ावों का सामना करने के बीच भी फैंस का प्यार उन्हें भरपूर मिला है। सुंदरता के लिहाज से भी सपना चौधरी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। सपना बिग बॉस 13 का हिस्सा भी बन चुकी है। इसके बाद उन्होंने अपनी पहचान देशभर में कायम की थी।

अंजलि राघव (Anjali Raghav)


अंजलि राघव (Anjali Raghav) हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री (Haryanvi music industry) में सपना चौधरी से भी पहले से काम करती हैं। आज तक उनकी दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। उनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि वह हरियाणा से नहीं बल्कि दिल्ली की रहने वाली है, लेकिन मॉडलिंग के शौक के चलते उन्होंने हरियाणवी गानों (Haryanvi songs) में काम करना शुरू किया था। आज सोशल मीडिया से लेकर हर जगह एक्ट्रेस के चर्चे चलते हैं। अंजलि राघव की सुंदरता की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। फैंस अक्सर उनकी लेटेस्ट फोटोज पर खूब प्यार लुटाते भी नजर आते हैं।

प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya)


साल 2022 में प्रांजल दहिया के एक नहीं बल्कि चार गाने सुपरहिट हुए हैं। इनमें जिप्सी गाना, गाड़ी पाछे गाड़ी, काना पे बाल, बरहतार जैसे कई सॉन्ग शामिल है, जिन्हें लोगों का काफी ज्यादा प्यार मिला है। अब बात खूबसूरती की कर लेते हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री में शायद ही कोई एक्ट्रेस होगी जो उन्हें ब्यूटी के मामले में टक्कर देती हो। प्रांजल की पॉपुलैरिटी का यह आलम है कि उन्हें हरियाणा की दूसरी सपना के नाम से भी जाना जाता है। हरियाणवी गानों के अलावा प्रांजल कई पंजाबी गानों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी है। साथ ही उनकी सुंदरता के चर्चे तो हरियाणा से लेकर हर जगह लोगों के जुबां पर रहते हैं।

रेणुका पंवार (Renuka Panwar)


52 गज का दामन गाना गाकर पॉपुलर हुई रेणुका पंवार का क्रेज लोगों के बीच नेक्सट लेवल पर पहुंच चुका हैं। रेणुका सिंगर होने के साथ ही अपने सॉन्ग में डांस और बतौर मॉडल भी काम कर चुकी है। मगर रेणुका ने अपनी आवाज की बदौलत हरियाणवी गानों में एक अलग मुकाम हासिल किया है। आज वह किसी परिचय की मोहताज नहीं है।

पूजा हुड्डा (Pooja Hooda)


हरियाणा की पूजा हुड्डा (Pooja Hooda) को पटोला गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। हरियाणवी गानों में पूजा का होना ही उसे पॉपुलर बनाने के लिए काफी है। देसी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली पूजा अपनी एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों में अलग जगह बना चुकी है। सोशल मीडिया से लेकर यूटयूब पर भी उनकी अदाओं के चर्चे रहते हैं।

Tags

Next Story