अपने डांस मूव्स से सपना चौधरी को कड़ी टक्कर दे रही है ये हरियाणवी डांसर, देखें वायरल वीडियो

लम्बे समय से हरियाणवी डांस और इंडस्ट्री पर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का दबदबा रहा है। डांसिंग क्वीन के टक्कर का अब तक कोई मिला नहीं है और वह इंडस्ट्री पर एकलौती राज कर रही हैं। मौजूदा समय में हरियाणवी इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है और ऐसे समय में आरसी उपाध्याय (rc upadhyay) नाम की एक हरियाणवी डांसर खुलकर सामने आ रही है। एक दौर था जब हरियाणवी इंडस्ट्री का नाम आते ही सपना चौधरी के गाने ही याद आते थे लेकिन अब समय बदल गया है। आए दिन कोई न कोई राइजिंग स्टार सामने आ रहे हैं और खुलकर लोगों को इम्प्रेसस करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में आरसी उपाध्याय भी एक जाना माना नाम बन गयी है।
आए दिन आरसी उपाध्याय के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। उनकी फैन फॉलोविंग लगातार बढ़ रही है और उनके डांस वीडियोज को लाखों लोग पसंद करते हैं। उनके डांस वीडियो लोगों के बीच काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो में डांसर बॉलीवुड के जाने माने सॉन्ग 'सारे लड़कों की कर दो शादी' पर जमकर थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने येलो और ऑरेंज कलर की सूट को कैरी किया है। उनके चेहरे पर सिम्पलिसिटी साफ़ झलक रही है। वहां मौजूद भीड़ इस बात का सबूत है कि आरसी के चाहने वालों की कमी नहीं है।
सूट पहने इस डांसर ने अपने डांस से लोगों को इस कदर दीवाना बना दिया कि भीड़ ताली बजाने को मजबूर हो गयी। इतना ही नहीं डांस के लास्ट तक मौजूद भीड़ सीटी बजाने लगी और डांसर पर जमकर पैसों की बारिस होने लगी। इस वीडियो को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। हरियाणवी म्यूजिक कैफ़े नाम के यूट्यूब चैनल से रिलीज किये गए इस वीडियो पर अब तक करीब 2 लाख व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। यह पहली बार नहीं है जब इस डांसर का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। आए दिन आरसी उपाध्याय का कोई न कोई वीडियो वायरल होते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में यह डांसर सपना चौधरी को कितनी टक्कर देती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS