सपना चौधरी ने मदहोश अदाओं से लूटी महफिल, घूंघट ओढ़कर लगाए जबरदस्त ठुमके

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को आज किसी पहचान की आवश्यकता नहीं है। सपनाने अपनी मेहनत के दम पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई है। आज हरियाणवी क्वीन के पास दौलत और शोहरत दोनों है। बस अगर कुछ नहीं है तो वह है गुरुर। सपना आज भी अपनों के लिए वैसी ही है जैसी कल थी। स्टेज परफॉरमेंस से करियर की शुरुआत करने वाली सपना आज लाखों दिलों की मालकिन बन चुकी हैं। फैन्स के बीच बने रहने के लिए सपना कोई कोशिश नहीं छोड़ती है।
वहीं आए दिन हरियाणवी डांसर का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है जिसमें वह अपने हुश्न से लोगों के बीच कहर ढा रही है। इस वीडियो में सपना चौधरी हरियाणवी सॉन्ग 'लपेटे' पर ठुमके लगा रही है। इस वीडियो को देख फैन्स खूब प्यार लूटा रहे हैं। मनमस्त होकर नाच रही सपना को देख फैन्स दिल हार रहे हैं। उनकी अदाएं फैन्स को क्रेजी बना रही है। पर्पल सूट और माथे पर बिंदी लगाए सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गले में मंगलसूत्र और देसी लुक से सपना एक बार फिर चर्चा में है।
बता दें कि सपना चौधरी अगर अपनों पर प्यार बरसाना जानती हैं तो ट्रोलिंग क्लासेज से भी नहीं चूकतीं। सपना जब भी लोगों से नाराज हुई हैं उन्होंने लोगों को जमकर खरी खोटी सुनाई है। सपना बातों को दिल में रखने की बजाय लोगों के मुंह पर बोलना बखूबी जानती हैं। शायद यही वजह है कि वह सभी की फेवरेट भी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS