ब्लैक सूट में 'मसक्कली' गर्ल बनी सपना चौधरी, वीडियो में झटकाई जुल्फें तो लट्टू हुए फैंस

कहा जाता है कि अगर आप किसी को दिल से याद करेंगे तो वह आपके सामने आ जाएगा। और कुछ ऐसा ही हुआ सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के फैंस के साथ। सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ कोई न कोई वीडियो या फोटो शेयर करती हैं। अगर एक दिन भी सपना सोशल मीडिया से ब्रेक लेती हैं तो उनके फैंस उन्हें मिस करने लगते हैं। इसलिए सपना अपने फैंस को खुश रखने के लिए आए दिन कुछ न कुछ शेयर किया करती हैं। आज सपना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ऐसी स्टार बन चुकी हैं जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। इस बीच सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सपना अपने शानदार डांस से धमाल मचा देती हैं। आज सपना के डांस से बच्चे और बुजुर्ग सभी वाकिफ हैं। वहीं वायरल हो रहे वीडियो में हरियाणवी क्वीन अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर फिल्म 'दिल्ली 6' (Delhi 6) के मसक्कली (Masakali) पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सपना के एक्सप्रेशंस और अदाएं फैंस के दिलों को घायल करने के लिए काफी है। वीडियो में हरियाणवी क्वीन अपने बालों के साथ खेलती नजर आ रही हैं।
ब्लैक कलर के सूट में सपना का अंदाज देखने लायक है और फैंस क्रेजी हो रहे हैं। वीडियो में सपना फ्लोए एक चेयर पर नाईटसूट में बैठी नजर आती हैं वहीं बाद अपनी बालों को लहराती हुई सपना सूट में कहर ढा रही हैं। इस वीडियो को 30 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। सपना चौधरीसोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गई हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 4.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS