इस हरियाणवी गाने पर थिरकी सपना चौधरी, देखें जबरदस्त वायरल वीडियो

इस हरियाणवी गाने पर थिरकी सपना चौधरी, देखें जबरदस्त वायरल वीडियो
X
आज हरियाणवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को कौन नहीं जानता है। अपने दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाली सपना इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल कर चुकी है। हरियाणवी सितारे जब भी सामने आते हैं तो हरियाणवी क्वीन यानी सपना चौधरी का नाम सबसे पहले आता है।

आज हरियाणवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को कौन नहीं जानता है। अपने दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाली सपना इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल कर चुकी है। हरियाणवी सितारे जब भी सामने आते हैं तो हरियाणवी क्वीन यानी सपना चौधरी का नाम सबसे पहले आता है। सपना शादी और फिर बच्चे की जिम्मेदारी के बावजूद अपने फैन्स को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में उन्होंने सिंपल अवतार में एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया है।

सपना ने हरियाणवी गाना 'मिनिस्टर' (Minister) पर रील्स बनाकर शेयर कर फैन्स को एक स्पेशल गिफ्ट दी है। इस वीडियो में सपना ब्लू और सफेद कलर के लॉन्ग चेक टॉप में टशन दिखा रही है। इस दौरान हरियाणवी डांसर ने अपने लुक को सिंपल रखा है। वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने लिखा, "सबके दिल में धड़कते है हम, इसलिए कुछ लोगों की आंखों में रड़कते है हम……।"

वीडियो में हरियाणवी गाने में जबरदस्त अंदाज में देसी अंदाज में अपनी धाक जमा रही हैं। वही वीडियो में सपना के एक्सप्रेशन जबरदस्त हैं। इस वीडियो को अब तक 33 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लोग सपना पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। गौरतलब है कि सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं। सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सपना के फैंस कमेंट कर अपने दिल की बात कह रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'वाह। मजा आ गया।'' एक अन्य ने लिखा, "आप बिल्कुल कातिल लग रही हैं।" तो वहीं कुछ और भी हैं जो हार्ट इमोजी शेयर कर अपनी भावनाओं को साझा कर रहे हैं।

Tags

Next Story