सपना चौधरी का सोशल मीडिया पर कमबैक, हॉस्पिटल में लड़खड़ाती नजर आईं हरियाणा की देसी क्वीन

सपना चौधरी का सोशल मीडिया पर कमबैक, हॉस्पिटल में लड़खड़ाती नजर आईं हरियाणा की देसी क्वीन
X
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। बिग बॉस (Bigg Boss) की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी हरियाणा की जानी-मानी डांसर और पर्सनैलिटी हैं। सपना की पिछले हफ्ते एक लाइव परफॉरमेंस के दौरान तबियत खराब हो गयी थी। अब देसी क्वीन ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया है।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। बिग बॉस (Bigg Boss) की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी हरियाणा की जानी-मानी डांसर और पर्सनैलिटी हैं। सपना अपने करियर में कई बार विवादों में घिरी हैं लेकिन उन्होंने अपने रुतबे और पॉपुलैरिटी को बनाए रखा है। वहीं सपना की पिछले हफ्ते एक लाइव परफॉरमेंस के दौरान तबियत खराब हो गयी थी। पेट में जोरों की दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जब यह खबर वायरल हुई तो हरियाणवी क्वीन के फैन्स परेशान हो गए और वे अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में हैं तो यह खबर आपके लिए है।

सपना ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की अनाउंसमेंट की थी लेकिन अब वह वापस लौट आई हैं। सपना ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक लड़की के सहारे लड़खड़ाते हुए चलती नजर आ रही हैं। वीडियो को देखने के बाद फैन्स डांसर के स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित हो गए और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। सपना ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, " अब मैं बिलकुल ठीक हूँ , आप सब की ब्लेस्सिंग्स का बहुत धन्यवाद……, जल्दी मिलते है स्टेज पर …।"


गौरतलब है कि सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा ऑर्केस्ट्रा के सदस्य के रूप में की थी। तब वह रागनी कलाकारों की टीम के सदस्य के रूप में जानी जाती थी। सपना वीरे की शादी की फिल्म के गाने 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं। इसके साथ ही उन्होंने 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' नामक एक आइटम नंबर भी किया। हरियाणवी क्वीन बिग बॉस में नजर आई थीं जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी आसमान छू रही है।

Tags

Next Story