सपना चौधरी की दिलकश अदाओं पर फैंस लुटा रहे हैं प्यार, देखें देसी क्वीन की सिजलिंग फोटोज

देसी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को आज किसी पहचान की जरुरत नही है। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल कर ली है। अपने डांस मूव्स से लोगों के दिलों को जीतने वाली सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैन्स को खुश करने और उनके बीच बने रहने के लिए सपना आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। अपने लुक को लेकर सपना काफी सुर्खियां बटोरती हैं। सपना के फैन्स उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। एक बार फिर सपना चौधरी की फोटोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।
साड़ी और सूट पहनकर अक्सर सोशल मीडिया पर आग लगाने वाली सपना इस बार अपने वेस्टर्न लुक से फैन्स को दीवाना बना रही है। इस बार उन्होंने अपने फोटो से ग्लेमर और बोल्डनेस का तड़का लगाया है। फैन्स इस फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं और एक्ट्रेस की अदाओं पर घायल हो रहे हैं। देसी क्वीन अपने डांस मूव्स को लेकर पॉपुलर हैं लेकिन अपने स्टाइल स्टेटमेंट से भी वह लोगों को घायल करती नजर आती है। और इस बात का पुख्ता सबूत है उनका यह नया फोटो जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इस पोस्ट में फैन्स का जो ध्यान खिंच रहा है वह है सपना के पोस्ट का कैप्शन।
उन्होंने लिखा, " अगर आप दर्द में हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि आप हील नहीं कर सकते। आप पॉजिटिव रहिए और जीवन में आगे बढ़ते रहिए क्योंकि परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं। सपना इन तस्वीरों में ब्राउन और ब्लैक कलर की जम्पसूट पहन रखी है वहीं अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने हाई हील्स और इयररिंग्स भी डाल रखा है। सपना लाइट मेकअप और पिंक आईशेडो से कहर ढा रही हैं। इस फोटोशूट पर फैन्स खूब प्यार लूटा रहे हैं। एक फैन्स ने कमेन्ट में लिखा, "शानदार आपका कोई जवाब नहीं।" एक अन्य ने लिखा, "आप हमेशा इसी तरह खुश रहिये।"
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS