हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की बिगड़ी तबीयत, इस वजह से सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। फैन्स से जुड़ने के लिए वह उन्हें निजी और प्रोफेशनल अपडेट्स देती हैं। इस बीच सपना को पसंद करने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। यह खबर फैन्स के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। जी हां, सबकी चहेती सपना सोशल मीडिया को कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया है। इस बारे में खुद उन्होंने जानकारी देते हुए वजह भी बताई है। इस खबर के आने के बाद फैन्स सपना को लेकर काफी परेशान हैं।
सपना ने इसकी जानकारी देते हुए इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "राम राम, तबीयत ठीक ना होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी। माफ करना। जल्द मिलेंगे।" इसके साथ ही हरियाणवी क्वीन ने सेड एमोजी भी शेयर किया है। सपना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स यह सोच कर परेशान है कि आखिर हरियाणवी डांसर को क्या हुआ है।
गौरतलब है कि हाल ही में सपना चौधरी की मध्य प्रदेश के सतना में लाइव शो के दौरान पेट में जोर का दर्द उठा था। तबियत इतनी बिगड़ गयी कि उन्हें रात के तीन बजे अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गयी थी लेकिन अब सपना सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। सपना के फैन्स की सोशल मीडिया पर कमी नहीं है। हरियाणवी डांसर के नए गाने उनके फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होती है। आए दिन उनके गाने रिलीज होते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल ही में सपना का नया गाना 'लाल दुपट्टा' रिलीज हुआ था जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS