Holi Special 2022: शादी के बाद इन बड़े सितारों की होगी पहली होली, साथ में करेंगे रंगों के त्योहार को सेलिब्रेट

Holi Special 2022: शादी के बाद इन बड़े सितारों की होगी पहली होली, साथ में करेंगे रंगों के त्योहार को सेलिब्रेट
X
2021 प्यार, रोमांस और... शादियों का साल था। इस साल हमारी कई पसंदीदा हस्तियों ने शादी कर और अपने खास दिन को यादगार बना दिया। 2021 में कई खूबसूरत जोड़ियां बनी जो लगातार बज में है। वहीं इन सेलेब्स की शादी के बाद यह पहली होली (Holi 2022) होगी।

2021 प्यार, रोमांस और... शादियों का साल था। इस साल हमारी कई पसंदीदा हस्तियों ने शादी कर और अपने खास दिन को यादगार बना दिया। 2021 में कई खूबसूरत जोड़ियां बनी जो लगातार बज में है। वहीं इन सेलेब्स की शादी के बाद यह पहली होली होगी। बॉलीवुड में होली (Holi 2022) बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और इन सितारों की होली देखने के लिए फैन्स भी इन्तजार करते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन न्यूली मैरेड कपल पर पहले होली में प्यार का कितना रंग चढ़ता है।

पत्रलेखा और राजकुमार राव (Patralekha and Rajkumar Rao)


बीते नवंबर में यह खूबसूरत कपल शादी के बंधन में बंधे थे और उनकी साथ में पहली होली होगी। राजकुमार और पत्रलेखा की साथ में फोटोज फैन्स के लिए ट्रीट से कम नहीं है।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Katrina Kaif and Vicky Kaushal)


कैटरीना और विक्की की शादी को लेकर बहुत दिनों तक बज बना हुआ था लेकिन 9 दिसम्बर को दोनों एक-दूसरे के हो गए। शादी के बाद दोनों साथ में पहली होली सेलेब्रेट करेंगे।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार (Mouni Roy and Sooraj Nambiar)


टीवी की नागिन मौनी और सूरज इसी साल 27 जनवरी को सात जन्मों की कसमें खा कर शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दोनों साथ में पहली बार इस होली को मनाएंगे।

यामी गौतम और आदित्य धर (Yami Gautam and Aditya Dhar)


4 जून, 2021 को यामी गौतम और आदित्य धर ने हिमाचल प्रदेश में गुपचुप शादी रचाई थी। दोनों की वेडिंग पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया था। शादी के बाद यह दोनों की पहली होली है जो वे साथ में मनाएंगे।

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा (Karishma Tanna and Varun Bangera)


टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे इस कपल की यह शादी के बाद पहली होली है।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर (Farhan Akhtar and Shibani Dandekar)


फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर करीबन 4 साल तक डेट करने के बाद 19 फरवरी को शादी की। शादी के बाद दोनों की यह पहली होली है इसलिए फैन्स को उनके फोटोज का इन्तजार रहेगा।

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर (Vikrant Massey and Sheetal Thakur)


एक्टर विक्रांत मैसी ने काफी लंबे समय तक डेट करने के बाद 18 फरवरी 2022 को अपनी प्रेमिका शीतल ठाकुर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी के बाद यह पहली होली होगी।

Tags

Next Story