12 साल बाद रैपर हनी सिंह और शालिनी का हुआ तलाक, जानें कितने करोड़ की एलिमनी पर हुआ समझौता

Honey Singh divorce: सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) का उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) से तलाक हो गया है। दोनों के तलाक का मुकदमा पिछले ढाई साल से कोर्ट में चल रहा था। मंगलवार को दिल्ली की एक कोर्ट ने तलाक दे दिया है। हनी सिंह की पत्नी ने सिंगर के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साकेत कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश (फैमिली कोर्ट) परमजीत सिंह ने हनी सिंह और शालिनी के तलाक का फैसला सुनाया है और उन्हें तलाक की डिक्री दे दी। कहा जा रहा है कि दोनों के आपसी विवाद को खत्म करने के लिए दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की गई थी। मगर दोनों के बीच समझौता नहीं हो पाया। शादी के करीब 12 साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए है। हालांकि, दोनों पिछले काफी समय से अलग रह रहे थे।
कितने करोड़ की शालिनी तलवार को मिली एलिमनी
खबरों की मानें तो हनी सिंह और शालिनी तलवार ने पिछले साल 1 करोड़ रुपये के समझौते और गुजारा भत्ते पर समझौता किया था। हालांकि, उनकी पत्नी ने पहले 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। लेकिन, अब 1 करोड़ रुपये की एलिमनी पर समझौता हुआ है।
साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे से हनी सिंह और शालिनी तलवार
शालिनी तलवार सिंगर हनी सिंह की बचपन की दोस्त थे। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। शालिनी ने शादी के करीब 10 साल बाद हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। शालिनी ने सितंबर 2022 में तलाक की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। अगस्त 2021 में शालिनी तलवार ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और सिंगर हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत के लिए रोईं अंकिता लोखंडे
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS