Honey Singh ऑफिशियली अपनी पत्नी से हुए अलग, तलाक के बदले दिए इतने पैसे

Honey Singh Divorce: युवाओं के दिलों पर अपने रैप की बदौलत राज करने वाले पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने आखिरकार अपनी पत्नी से तलाक ले लिया है। दरअसल दोनों के बीच तकरार की चर्चा लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई थी। अब शालिनी तलवार और हनी सिंह 11 साल पुरानी शादी के बंधन से मुक्त हो चुके हैं। बता दें कि दोनों ने साल 2011 में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी।
शालिनी ने हनी सिंह पर लगाए ये आरोप
पंजाबी गानों के पॉपुलर सिंगर हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी ने मारपीट करने का आरोप लगाया था। उनकी पत्नी ने कहा कि उन्होंने इस शादी को 10 साल का समय दिया। लेकिन बदले में उन्हें प्रताड़ना के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ। शालिनी तलवार ने सिंगर के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। वहीं उन्होंने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांगी की थी। शालीनी ने कोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाए थे कि उनके पति हनी सिंह ने दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाकर उनके साथ धोखा किया।
हनी सिंह ने जमा कराई इतनी एलिमनी
हनी सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट के फैमिली कोर्ट में 1 करोड़ रुपये का चैक सील्ड लिफाफे में अपनी पत्नी को दे दिया है। जिसके साथ ही दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार इस केस में अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी। जानकारी के लिए बता दें कि हनी सिंह और शालिनी की लव स्टोरी स्कूल लाइफ से शरू हो गई थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS