जल्द सबा आजाद संग सात फेरे लेंगे ऋतिक रोशन, इससे पहले इन सितारों की लव स्टोरी ने भी किया है सबको हैरान

जल्द सबा आजाद संग सात फेरे लेंगे ऋतिक रोशन, इससे पहले इन सितारों की लव स्टोरी ने भी किया है सबको हैरान
X
हेंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपने लव अफेयर्स को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। करीबी सूत्रों की माने तो जल्द ही ऋतिक और सबा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह पहली बार नहीं है जब सेलेब्स को सोशल मीडिया पर प्यार हुआ है। इससे पहले भी कई सेलेब्स को ऐसे प्लेटफार्म पर ही हमसफर मिला है और आज वे एक खुशहाल जिन्दगी जी रहे हैं।

बॉलीवुड के हेंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपने लव अफेयर्स को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। मिस्ट्री गर्ल सबा आजाद (Saba Azad) के साथ स्पॉट होने के बाद दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। वहीं करीबी सूत्रों की माने तो जल्द ही ऋतिक और सबा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों सिरियस रिलेशनशिप में हैं। दोनों का प्यार और रिलेशनशिप इस बात का सबूत है कि प्यार कही भी किसी रूप में मिल सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ट्विटर पर मिले थे और अब एक-दूसरे के काफी करीब हैं। यह पहली बार नहीं है जब सेलेब्स को सोशल मीडिया पर प्यार हुआ है। इससे पहले भी कई सेलेब्स को ऐसे प्लेटफार्म पर ही हमसफर मिला है और आज वे एक खुशहाल जिन्दगी जी रहे हैं। तो आइये हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्स से रूबरू करवाते हैं।

ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद


रिपोर्ट्स की माने तो ट्विटर ने ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद के लिए एक बेस्ट मेसेंजेर की भूमिका निभाई। ऋतिक ने सबा की एक गाने की वीडियो पसंद किया और उन निर्माताओं को टैग किया जिन्हें वे जानते थे। सबा आजाद ने इसके लिए उनका शुक्रिया अदा किया और फिर डीएम के जरिए बात की और प्यार बढ़ गया। पिछले कुछ महीने से दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra and Nick Jonas)


कपल गोल सेट कर रहे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी की काफी दिलचस्प रही है। रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा ने म्यूजिक वीडियो क्लोज को देखने के बाद निक जोनस को पसंद किया। उन दोनों की बातचीत की शुरुआत भी ट्विटर और एसएमएस भेजने से हुई थी।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Vicky Kaushal and Katrina Kaif)


रिपोर्ट्स की माने एक शो ने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के लिए मैचमेकर की भूमिका निभाई। दोनों एक स्पेशल शो के लिए आए थे जहां दोनों की मुलाकात हुई और आज वे सात जन्मों के बंधन में बंध चुके हैं।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा (Sonam Kapoor and Anand Ahuja)


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेनमैन आनंद आहूजा की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की शादी की फोटोज काफी वरल हुए थे और वे साथ में खुश नजर आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उनदोनों की पहली बातचीत भी सोशल मीडिया पर हुई थी। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने स्नैपचैट पर बात करना शुरू की।

सलमान खान और यूलिया वंतूर (Salman Khan and Iulia Vantur)


सलमान खान और यूलिया वंतूर की मुलाकात 2011 में रोमानिया में हुई थी। कटरीना कैफ के साथ सिरियस रेलेशिप के बाद युलिया में सलमान को प्यार मिला और वे डेट करने लगे। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों प्यार में हैं लेकिन पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं कर रहे हैं।

Tags

Next Story