'वेधा' लुक में फोटो शेयर कर ऋतिक रोशन ने कही ये बात, फैंस बोले- 'आप सच में ग्रीक गॉड हो...'

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के 50वें जन्मदिन की पार्टी में कई दिग्गज सितारें शामिल हुए। इस बर्थडे बैश में जो सबसे अधिक ध्यान खींचा वह हैं बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)। ऋतिक रोशन पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ नजर आए और इस तरह उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिसियल कर दिया। वहीं इस बर्थडे पार्टी के बाद ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन से अपने फैंस को हैरान कर दिया है। ऋति अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने में ज़रा भी नही झिझकते हैं। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले यह एक्टर सब कुछ स्टाइल में करते हैं।
पिछले कुछ समय से ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में विक्रम वेधा के लिए अपने लुक का खुलासा किया, तो उनकी तस्वीर वायरल हो गई और इंटरनेट पर धूम मचा दी। वेधा के दाढ़ी वाले लुक की फैंस ने खूब तारीफ़ की। अगर आप भी इस लुक को पसंद कतरते हैं तो इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी चौंक जाएंगे। अपने सोशल मीडिया पर ऋतिक ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "पिछली रात। दाढ़ी के साथ आखिरी पोस्ट भी।" वहीं इस फोटो को देख एक यूजर ने कमेंट में कहा, "क्यों अंतिम पोस्ट क्यों?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप सच में ग्रीक गॉड हो।"
इस फोटो के अलावा, ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ करण जौहर के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए सुर्खियां बटोरीं। इतना ही नहीं उन्होंने आखिरकार अपने रिश्ते को ऑफिसियल बना दिया। ऋतिक और सबा ने हाथों में हाथ डाले जोरदार एंट्री की। वायरल हो रहे एक वीडियो में ऋतिक सबा का नाम बताकर मेहमानों से उनका प्यार से परिचय कराते नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में दोनों एक-दुसरे के तरफ देखते हुए पोज दे रहे हैं। कपल ने ब्लैक ड्रेस में एक-दूसरे को ट्विनिंग करते नजर आए। सबा ब्लैक कट-आउट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं, जबकि ऋतिक काले रंग के सूट में बेहद हेंडसम नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि ऋतिक और सबा के बारे में अफवाहें तब शुरू हुईं जब उन्हें फरवरी में एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS