फैन ने लाइव इवेंट में छूए ऋतिक के पैर, अभिनेता ने किया ऐसा काम फैंस को आया पसंद

Hrithik Roshan Viral Video: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपने डांसिंग और एक्टिंग स्टाइल के लिए बेहद पॉपुलर है। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के टीजर को भी काफी अच्छा रिसपॉन्स मिला है। ऋतिक यू ही अपने फैंस के चहेते नहीं है, अभिनेता अपने व्यहवार से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर सुर्खियां बटौर रहा है, जिसमे वो अपने फैन के साथ नजर आते हैं।
ऋतिक रोशन ने छूए फैन के पैर
बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता ऋतिक रोशन एक लाइव इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान एक फैन स्टेज पर आकर उनके पैर छुने लगा तो एक्टर भी अपनी विनम्रता दिखाते हुए बदले में फैन के पैर छू लेते हैं। ये वीडियो ऋतिक के फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी खूब वाहवाही हो रही है। अभिनेता की इस वीडियो को पैपराजी वायरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
ऋतिक रोशन की वीडियो हुई वायरल
ऋतिक रोशन के विन्रम स्वभाव की सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा तारीफ की जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक ने अपने फैन को गले से लगाया और उसके साथ फोटो भी खिंचवाया। इसके साथ ही उनके ब्रेंड की तरफ से ऋतिक के फैन को एक गिफ्ट भी दिया गया। बता दें कि एक्टर की अपकमिंग मूवी 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमे ऋतिक एक खूंखार गैंगस्टर वेधा की भूमिका निंभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉलीवुड के एक और पॉपुलर अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी नजर आएंगे। दरअसल ऋतिक और सैफ एक दूसरे का आमना-सामना करते नजर आएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS