Independence Day 2023 Special:सनी देओल की इन फिल्मों को देखकर खोल जाएगा खून, भर जाएगी देशभक्ति की भावना

Independence Day 2023 Special:सनी देओल की इन फिल्मों को देखकर खोल जाएगा खून, भर जाएगी देशभक्ति की भावना
X
सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) को लेकर सुर्खियों में छाये हुए है। इस फिल्म में पाकिस्तान के लाहौर की कहानी दिखाई जाएगी। इसके अलावा उनकी कई ऐसी फिल्म हैं, जिन्हें देखकर लोग देशभक्ति की भावना से भर जाते हैं।

Independence day 2023 special: सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) को लेकर सुर्खियों में छाये हुए है। इस फिल्म में पाकिस्तान के लाहौर की कहानी दिखाई जाएगी। इसके अलावा उनकी कई ऐसी फिल्म हैं, जिन्हें देखकर लोग देशभक्ति की भावना से भर जाते हैं। आइए जानते हैं सनी देओल की उन फिल्मों के बारे में।

1- बॉर्डर (Boarder)

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 13 जून 1997 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी मेजर कुलदीप की भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्म ब्रिगेडियर कुलदीप चांदपुरी के जीवन पर आधारित थी। इन्हों 1971 की इंडो-पाक जंग में अपना अहम योगदान दिया था।

2- गदर एक प्रेम कथा

सनी देओल की गदर एक प्रेम कथा 15 जून 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी एक सिख लड़के का किरदार निभाते हैं, जिन्हें एक पाकिस्तानी लड़की सकीना से प्यार हो जाता है। सकीना यानी अमिषा पटेल के पिता अमरीश पुरी एक राजनेता का किरदार निभाते हैं। उनका पाकिस्तान में काफी रूतबा होता है। वह सनी के सामने शर्त रखते हैं कि अगर सनी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाएंगे तो वह आसानी से उन्हें अपनी बेटी को भारत ले जाने देंगे। सनी इस पर तैयार हो जाते हैं। इसके बाद उन्हें हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने को कहा जाता है तो तारा सिंह कहते हैं हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा.. उनकी आवाज की गूंज सुनकर वहां मौजूद लाखों की भीड़ में सन्नाटा पसर जाता है।

3-इंडियन फिल्म

यह फिल्म 26 अक्टूबर 2001 को रिलीज हुई थी। इंडियन फिल्म में सनी ने डीसीपी राजशेखर का किरदार निभाया था। उन्होंने इसमें एक आतंकवादी वसीम खान को गिरफ्तार किया था। इसमें वह 'चंद्रशेखर आजाद'की भूमिका में भी नजर आते हैं। फिल्म में दिखाया जाता है कि डीसीपी राजशेखर अपने देश से बेहद प्यार करते हैं और जब उन्हें पता चलता है कि उनके ससुर देश से गद्दारी कर रहे हैं तो वह उन्हें भी गोली मार देते हैं। देश की सेवा करने के लिए वह अपने परिवार से भी दूर हो जाते हैं।

4- मां तुझे सलाम

डायरेक्टर टीनू वर्मा की फिल्म 'मां तुझे सलाम' 25 जनवरी 2002 में आई थी। इस फिल्म का एक सीन शायद आपको जरूर याद होगा जब सनी देओल चाकू को तापकार अरबाज खान की छाती में दागकर गोली निकालते हैं वह अपनी बांह में भारत का झंडा लेकर भीड़ को चीरते हुए आगे बढ़ते हैं। इस फिल्म का एक डायलॉग है दूध मांगोगे तो खीर देंगे... कश्मीर...’। इस डायलॉग को आज भी याद किया जाता है।

ये भी पढ़ें- Ghoomer Trailer: लाइफ मैजिक का खेल है Magic

Tags

Next Story