जावेद अख्तर ने मंच से लगाए 'जय सिया राम' के नारे, बोले- आज से ये ही कहिएगा

Entertainment News: गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते है। वह कोई भी मुद्दा हो उस पर अपनी बात को आसानी से रखते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह मंच से ‘जय सिया राम’ के नारे लगाते हुए नजर आए। जावेद अख्तर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर मुंबई में मनसे (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने एक मंच से लोगों को संबोधित किया और भारत की संस्कृति और हिंदुत्व के मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कई देवता हैं, लेकिन जब हम आदर्श पति और आदर्श पत्नी की बात करते हैं तो मर्यादा पुरुषोत्तम राम और सीता मां ही दिमाग में आते हैं। 'सिया राम' को प्रेम और एकता का सबसे अच्छा उदाहरण माना जाता है।
#WATCH | Mumbai: Lyricist Javed Akhtar says, "There are many deities, but when we talk about the ideal husband and ideal wife, Ram and Sita come to mind... 'Jai Siya Ram' is the finest example of love and unity..." (09.11) pic.twitter.com/3q7ePovJCC
— ANI (@ANI) November 10, 2023
जावेद अख्तर ने मंच से तीन बार लगवाए जय सिया राम
वायरल वी़डियो में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ''जब हम मर्यादा पुरुषोत्तम और आइडियल वाइफ की बात करते हैं तो फिर राम और सीता ही ध्यान में आते हैं। एक अध्यात्म रामायण 15वीं सदी में समझिए 100 सवा 100 साल पहले रामचरित मानस लिखी गई थी। उसमें एक दृश्य है। जहां सीता जी को रामचंद्र जी कहते हैं कि तुम मेरे साथ क्यों चल रही हो। कहां तुम जंगल में जाओगी, तुम यहां रहो। मैं आ जाऊंगा। ये तो मोहब्बत की.. एकता की.. गृहस्थ जीवन की बेहतरीन मिसाल है। जय सिया राम... जो सिया और राम को अलग करें वो राणव .. आज आप तीन बार मेरे साथ नारा लगाएंगे। जय सिया राम, जय सिया राम...जय सिया राम। इसके बाद वह कहते हैं कि आज से सिया राम ही कहिएगा।
ये भी पढ़ें- Jaya Prada के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वॉरेंट
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS