Jhalak Dikhhla Jaa 10 का दिवाली स्पेशल एपिसोड होगा बेहद खास, नजर आएंगे राम-सीता

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Promo: दीपावली के पर्व को भगवान राम के लंका पर विजय के बाद आयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। देशभर में दिवाली के त्योहार की रौनक दिखनी शुरू हो चुकी है। वहीं दिवाली के त्योहार को डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी खास ढंग से मनाया जाएगा। रामानंद सागर की रामायण में राम (अरुण गोविल) और सीता (दीपिका चिखलिया) का किरदार निभाने वाले कलाकारों को आज भी लोग सम्मान देते हैं। अब दीपावली के खास एपिसोड में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की जोड़ी नजर आने वाली है। यदि आपको विश्वास नहीं हो रहा है तो आप सबूत के तौर पर प्रोमो में दोनों की पहली झलक देख सकते हैं।
झलक दिखला जा में राम-सीता के होंगे दर्शन
अरुण गोविल (Arun Govi) और दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने टीवी पर आने वाली रामायण में इतनी शानदार भूमिका निभाई, जिससे सभी उन्हें सच में भगवान मानने लगे थे। अब दोनों स्टार्स कलर्स टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में साथ नजर आने वाले हैं। डांस शो की स्टेज पर खूब रंग जमने वाला है।
प्रोमो हुआ आउट
झलक दिखला जा 10 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि दिवाली के खास मौके पर अरुण गोविल और दीपिका डांस रियलिटी शो के विशेष मेहमान होते हैं। दरअसल अरुण गोविल को 'झलक दिखला जा' के मंच पर रावण का वध करते भी देखा जाएगा। इसके साथ ही प्रोमो रामायण के मुख्य कलाकार कुछ सीन्स को रिक्रिएट करते भी नजर आए हैं।
निया शर्मा बनी मां काली
प्रोमो वीडियो में निया शर्मा (Nia Sharma) के डांस परफॉर्मेंस की झलक भी देखने को मिल रही है। इसमें निया मां काली के रोल में डांस करती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी डांस वीडियो की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। प्रोमो को देखकर कहा जा सकता है कि अपकमिंग एपिसोड धमाकेदार होने वाला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS