खूबसूरत पिंक ड्रेस में नजर आईं जाह्नवी कपूर

अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर पिंक कुर्ता और पलाजो में नजर आईं। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही सुर्खियों में हैं।
माना जा रहा है कि वह करण जौहर की फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। जाह्नवी फैशन ट्रेंड सेटर के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। इससे पहले जाह्नवी कपूर की जिम आउटफिट के लेकर भी बड़ी चर्चा हुई थी। उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई थी।
ये भी पढ़ें- IIFA 2017 प्रेस कॉन्फ्रेंस: सलमान ने कैटरीना के लिए गुनगुनाया हैप्पी बर्थडे
माना जा रहा है कि जाह्नवी कपूर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ करण जौहर की मूवी से डेबू करेंगी। इससे पहले इस बात को लेकर अफवाह उड़ी थी कि जाह्नवी टाइगर श्रॉफ के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में नजर आएंगी। बाद में श्रीदेवी ने इन खबरों का खंडन किया था।
जाह्नवी कपूर श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं। जाह्नवी के छोटी बहन का नाम खुशी है। ईशान और जाह्नवी की बात करतें तो यह दोनों इससे पहले भी एक-दूसरे के साथ के चलते चर्चाओं में आ चुके हैं। ईशान के बड़े भाई शाहिद कपूर ईशान को जाह्नवी से दूर रहने की सलाह भी दे चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS