Kajol मना रही 48वां जन्मदिन, Ajay Devgn ने मजेदार वीडियो शेयर कर किया Wish

Happy Birthday Kajol: अजय देवगन और काजोल (Ajay Devgan and Kajol) की जोड़ी को फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट कपल भी माना जाता है। दोनो असल जिंदगी के अलावा फिल्मों में भी साथ नजर आए है। बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री माने जाने वाली काजोल आज अपना 48 वां जन्मदिन मना (celebrating her 48th birthday today) रही हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को कई सुपर हिट फिल्में भी दी है। एक्ट्रेस के अपने पति के साथ छेड़खानी के वीडियो भी हर बार सभी को पसंद आते हैं। दरअसल अजय देवगन ने अब काजोल को बर्थडे विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका रिएक्शन फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
अजय देवगन ने कुछ ऐसे किया जन्मदिन विश
अजय देवगन ने काजोल को विस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अभिनेता का अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामना देने का ये तरीका फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय के फोन की स्कीन नजर आती है और अजय फोन को उठाते हैं। वहीं इसके बाद काजोल के कुछ सुंदर फोटो वीडियो में नजर आते हैं। इसके बाद अजय ने कैप्सन में लिखा कि जब काजोल कॉल करती है तो मैं फोन उठाने से कभी नहीं चूकता। प्रिय काजोल, जन्मदिन की शुभकामनाएं।
काजोल का फिल्मी करियर
काजोल के करियर की बात करे तो उन्होंने महज 16 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत की थी। एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म बेखुदी थी, जिसने काफी अच्छी कमाई नहीं की थी। हालांकि एक्ट्रेस की एक्टिंग को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके बाद काजोल के पास फिल्मों की लंबी लाइन लग गई। वहीं उनकी कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल भी दिखाया। काजोल ने 'बाजीगर', 'कभी खुशी कभी गम', 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'फना', 'प्यार किया तो डरना क्या' जैसी हिट फिल्मों में अपनी आदाकारी का जादू दिखाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS