करण जौहर के बच्चों ने बनाया 'डिस्को दीवाने' का नया वर्जन, चिल्ड्रन डे पर सामने आया मजेदार वीडियो

करण जौहर के बच्चों ने बनाया डिस्को दीवाने का नया वर्जन, चिल्ड्रन डे पर सामने आया मजेदार वीडियो
X
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके दोनों बच्चे एक गाने पर मजेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। आप भी देखे करण के बच्चों का मस्ती भरा डांस।

Children Day Special: फिल्ममेकर करण जौहर किसी एक्टर से कम मशहूर नहीं हैं। फिल्मों में एक्टिंग किए बिना उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। सिनेमाघरों में उनकी फिल्मों को बेहद पसंद किया जाता है। वहीं, करण के शो कॉफी विद करण के लेटेस्ट सीजन को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। इस बार करण जौहर के बच्चों की एक वीडियो सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, देशभर में आज यानी 14 नवंबर को चिल्ड्रन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस बीच करण जौहर ने अपने बच्चों की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह मस्ती भरा डांस करते नजर आ रहे हैं।

करण के बच्चों ने किया मस्ती भरा डांस

करण जौहर अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। इंस्टाग्राम पर भी फिल्ममेकर कुछ मजेदार वीडियो और फोटोज अपने बच्चों की शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर की है। इसमें उनके दोनों बच्चे 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (Student of the Year) के सॉन्ग 'डिस्को दीवाने' (Disco Deewane) पर मजेदार डांस कर रहे हैं। करण को भी वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि यह डिस्को दीवाने का नया वर्जन 2.0 हैं। अब फैंस समेत सेलेब्स उनकी वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं।

करण जौहर ने लिखा ऐसा कैप्शन

वीडियो की बात करें तो करण के दोनों बच्चे मस्ती भरा डांस करते हुए गाना भी गाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद करण भी अपने बच्चों के डांस की जमकर तारीफ करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं करण ने कैप्शन में लिखा- 'Please take a note विशाल-शेखर।' वहीं विशाल डडलानी ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, 'यह सबसे अच्छा है, अगर आप मुझसे पूछेंगे तो इससे बेस्ट कुछ नहीं हो सकता है।' सोशल मीडिया पर आज चिल्ड्रन डे के मौके पर करण के बच्चों के डांस की वीडियो को हर कोई खूब पसंद कर रहा है।

डिस्को दीवाने गाने का क्रेज आज भी कायम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'डिस्को दीवाने' गाना साल 2012 में रिलीज हुआ था। इसे आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन पर फिल्माया गया था। लेकिन 10 साल बीतने के बावजूद भी गाने का क्रेज कम नहीं हुआ है। करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर काम कर रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह एक साथ नजर आने वाले हैं।

Tags

Next Story